{"_id":"47205ca7d3ef418f4241352caf471fd7","slug":"bjp-leaders-are-threatening-media-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया संगीन आरोप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया संगीन आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Apr 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को घेरने की रणनीति बनाने में जुटे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वाराणसी रवाना होने से पहले केजरीवाल ने बीजेपी पर मीडिया को धमकाने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
केजरीवाल के मुताबिक, "बीजेपी नेता मीडिया को धमका रहे हैं और चुनाव बाद सरकार आने पर देख लेने की चेतावनी दे रहे हैं।" अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोग मीडियाकर्मियों को पैसे देकर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं और जो नहीं बिक रहा है उसे धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल के आरोप पर बीजेपी का पलटवार
केजरीवाल वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी में चुनावी तैयारी के लिए रवाना होने से पहले केजरीवाल ने कहा, "मैं वाराणसी की जनता से अपील करूंगा कि मोदी को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देना है।"
उन्होंने कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा कि मुझे जिताने के लिए नहीं मोदी को हराने के लिए वोट करें। क्योंकि मोदी अगर यहां से जीत भी जाएंगे तो आपका साथ छोड़ देंगे।"
वहीं केजरीवाल के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने खुद अपनी सरकार आने पर मीडिया को जेल में भजने की धमकी दी थी और अब बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी नेता ने केजरीवाल का वैचारिक संतुलन बिगड़ने की बात कही है।