फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader vijay goel sends money orders to pm and sonia

पीएम, सोनिया को भेजे 33 रुपए, एक दिन खर्च चलाने की चुनौती

Thu, 25 Jul 2013 11:12 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
bjp leader vijay goel sends money orders to pm and sonia

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी के नए मापदंड तय करने के सरकार के फैसले की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कडी़ आलोचना की है।

विज्ञापन


भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 33 रुपए में एक दिन का खर्च चलाने की चुनौती दी है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 33-33 रुपए के मनीऑर्डर किए हैं।

उन्होंने पूछा है कि वे बताएं कि इतने रुपए से किस तरह प्रतिदिन गुजारा चलाया जाता है। प्रदेश भाजपा ने योजना आयोग के उस दावे की भी निंदा की है जिसमें गरीबों की संख्या में कमी होने का आंकड़ा पेश किया गया है।
विज्ञापन


विजय गोयल ने कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति 33 रुपए रोजाना की दर से गरीबी रेखा का मापदंड हास्यास्पद है। सरकार का आंकड़ा व्यावहारिक नहीं है और मजाक बनाने का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि योजना आयोग ने अपने नए आंकडे़ में शहरी क्षेत्र में एक दिन में 33 रुपए से अधिक कमाने वाले व्यक्ति को गरीब की श्रेणी से ऊपर माना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में प्रति 28 रुपये से अधिक कमाने वाला व्यक्ति गरीब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed