{"_id":"e49f6dba-9dc2-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-leader-vani-tripathi-assaulted-by-drunk-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने भाजपा की राष्ट्रीय सचिव से की बदसलूकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनचलों ने भाजपा की राष्ट्रीय सचिव से की बदसलूकी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की नई राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार रात नशे में धुत पांच लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की। नई दिल्ली स्थित चितरंजन पार्क के पास जब वह घर जा रही थी तभी इन लोगों ने उनकी कार पर हमला किया।
विज्ञापन
वाणी ने बताया, 'पहले लोगों ने मेरी स्कॉर्पियो को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और फिर कार में घुसने की जबरन कोशिश की। जब मैंने कार को अंदर से बंद कर दिया तो वे शीशा तोड़ने लगे।'
विज्ञापन
वीणा ने कहा कि अगर उन्होंने अंदर से कार को बंद नहीं किया होता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। वीणा के कार ड्राइवर ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि टक्कर के बाद झगड़ा हुआ लेकिन बदसलूकी जैसी कोई बात नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और फरार पांच आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सिनेमा, थियेटर से जुड़ी रही हैं वाणी
वाणी त्रिपाठी को हाल ही में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। राजनीति में आने से पहले वाणी सिनेमा और थियेटर से जुड़ी रही हैं।
वाणी ने 'दिल से पूछ... किधर जाना है, इंतकामः द परफेक्ट गेम, दुश्मन, चलते-चलते' फिल्मों में काम किया। इसके अलावा तनूजा चंद्रा और महेश भट्ट जैसे नामचीन निर्देशकों के साथ वाणी काम कर चुकी हैं।