धक्का मारकर गिराने वाले नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमन में एक स्थानीय बीजेपी नेता नवीन पटेल ने महिला सलाहकार से मारपीट की थी, जिसके बाद नवीन पटेल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
अब उस बीजेपी नेता को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि यह घटना दमन की है। पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान में यह भी कहा गया है कि इससे बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है।
पार्टी ने बयान में कहा है कि नवीन पटेल ने महिला काउंसलर सिंपल टंडेल से निजी कारणों के चलते मारपीट की है, हालांकि, किसी महिला से इस तरह की बदतमीजी करना गलत है, जिसके चलते नवीन पटेल को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि नवीन पटेल की महिला काउंसलर सिंपल टंडेल को पीटने की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले तो नवीन ने सिंपल टंडेल नोंकझोंक की और उसके बाद होटल की लॉबी में ही उन्हें धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया।
हालांकि बाद में सिंपल टंडेल ने भी नवीन से हाथापाई करनी चाही, लेकिन नवीन उन पर भारी पड़े। नवीन को इस मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था।