फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader shot dead during diwali celebration

भाजपा नेता को बधाई दी और मार दी गोली

Sat, 25 Oct 2014 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 25 Oct 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
bjp leader shot dead during diwali celebration

बुलंदशहर की पॉश कालोनी शिवपुरी में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर दिवाली मना रहे भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ हब्बू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने घर के सामने पड़ी विवादित जमीन पर अवैध कब्जा रोकने को आधार बनाते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को घटना के विरोध में भाजपाइयों ने करीब आधा घंटे तक अस्पताल रोड पर जाम लगाया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


मृतक भाजपा नेता की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति घर के सामने सड़क पर छोटे बेटे के साथ पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान निर्मला कान्वेंट स्कूल की तरफ से काले रंग की स्कूटी पर आए तीन युवकों ने गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद तीनों फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


राजकुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि करीब दो माह पहले कुछ लोग मकान के सामने पड़ी खाली जगह को कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। इसका उनके पति ने सोसायटी के लोगों के साथ मिलकर विरोध किया था। उनके पति की हत्या इसी विवाद में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किनसे था विवाद? बन रही है लिस्ट

bjp leader shot dead during diwali celebration

भाजपा नेता और प्रापर्टी डीलर राजकुमार उर्फ हब्बू को गोलियों से भूनने वाले अंजान नहीं परिचित ही थे। यह पहचान कितनी पुरानी है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

पड़ोसियों ने बताया कि स्कूटी सवार बदमाश जब उनके घर के सामने रुके तो दो बदमाश आराम से चलते हुए उनके पास गए और उन्होंने राजकुमार से हाथ मिलाया। साथ ही उन्हें दिवाली की बधाई भी दी। इसके बाद गले पर हाथ रखकर बदमाशों ने राजकुमार की कनपटी पर गोली मार दी।

पटाखों के शोर में बदमाशों ने राजकुमार पर अंधाधुंध फायरिंग की। खून से लथपथ राजकुमार जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश स्कूटी पर सवार होकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस राजकुमार के सभी विरोधियों की लिस्ट तैयार कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अब पता कर रही है कि कितने लोग राजकुमार के मिलने वाले हैं। किस-किस से विवाद चल रहा था और कौन कौन उनके राजदार थे। किससे हाल फिलहाल में टकराव की नौबत आई थी। हालांकि कई लोगों को पुलिस ने चिन्हित भी कर लिया है। एक जानकारी यह भी मिल रही थी कि दूसरे वर्ग के कुछ युवकों से भी हाल फिलहाल में जमीन को लेकर राजकुमार का विवाद हुआ था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है।

कार्रवाई न होने पर लगाया जाम

bjp leader shot dead during diwali celebration

भाजपा नेता की हत्या के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और सेन समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और पुलिस- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसएसपी के पहुंचने पर ही ज्ञापन सौंपने की मांग की। सुबह 11.50 बजे पर सिटी मजिस्ट्रेट मंजू लता मौके पर पहुंचीं लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। करीब 11.57 बजे एसपी सिटी राजेश कुमार पहुंचे।

उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया और वारदात को चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हुए लोगों को जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। करीब आधा घंटा जाम लगाकर कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया गया।

दिवाली की रात वारदात को अंजाम देकर बेखौफ  हमलावर आसानी से भाग निकले। ऐसे में सुरक्षित दीपावली के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर भी सवालिया निशान लग गया है। बता दें कि एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा ने त्योहार पर खास पुलिस गश्त करने के आदेश दिए थे। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग भी नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed