फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP leader said Rahul Gandhi is obscene

भाजपा नेता ने कहा 'राहुल गांधी हैं मनहूस'

Sun, 09 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP leader said Rahul Gandhi is obscene

 ललित गेट और व्यापम घोटाले को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच संसद के भीतर छिड़ी जंग अब निजी हमलों में बदलती जा रही है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मनहूस करार दिया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर कांग्रेस नेताओं के तल्ख बयानों के बाद विजयवर्गीय ने शनिवार को ट्वीट के जरिए राहुल पर पलटवार किया।

विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी मनहूस नहीं तो और क्या हैं। कांग्रेसी मित्र भले ही सार्वजनिक रूप से न कह पा रहे हों लेकिन अकेले में कहते हैं कि राहुल मनहूस हैं।

विज्ञापन

बयान की हुई निंदा

BJP leader said Rahul Gandhi is obscene

कैलाश के इस बयान के बाद सियासत और गर्म हो गई। सोशल मीडिया पर विजयवर्गीय के बयान की जमकर निंदा हुई है। दरअसल राहुल ने सुषमा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ललित मोदी मामले में पैसे लिए हैं।

इसके बाद से भाजपा नेताओं के तेवर बेहद तल्ख हो गए। विजयवर्गीय अकसर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए उनके विवादित बयानों ने कई बार भाजपा को बैकफुट पर पहुंचाया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर राष्ट्रीय राजनीति में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed