फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader removed from narendra modi list

नरेंद्र मोदी की लिस्ट से बिहार के भाजपा नेता बाहर

Thu, 18 Oct 2012 12:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Oct 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
bjp leader removed from narendra modi list

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी ने बिहार के भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार से बाहर रखने का मन बनाया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को पार्टी के स्टार प्रचारकों की उपलब्ध कराई लिस्ट में न तो बिहार के किसी पार्टी नेता और न ही किसी प्रमुख मुसलिम नेता का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए आमतौर पर मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए उतारती रही है। गुजरात में अच्छी खासी संख्या में मुसलिमों के होने के बावजूद पार्टी ने दोनों नेताओं को नहीं उतारने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पार्टी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी लिस्ट में शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। राज्य में पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों में मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज होंगी। इसके अलावा पार्टी विभिन्न राज्यों के अपने मुख्यमंत्रियों रमण सिंह, शिवराज सिंह चौहान, प्रेम कुमार धूमल, जगदीश शेट्टर, मनोहर पार्रिकर और अर्जुन मुंडा को चुनाव प्रचार में उतारेगी।

मुसलिम चेहरों में पार्टी की ओर से राज्य के लघुमति मोर्चा के अध्यक्ष सूफी संत महबूब अली बाबा ही प्रचार करेंगे। राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू, बलबीर पुंज, गोपीनाथ मुंडे, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, नवजोत सिंह सिद्धू और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है।


चुनाव आयोग को दिए गए 40 नामों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिन्हा, जसवंत सिंह, कलराज मित्र, उमा भारती और विनय कटियार के नाम शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed