फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader prodyut bora quits party, blames modi and shah for their functioning style

भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी, मोदी-शाह पर उठाए सवाल

Thu, 19 Feb 2015 12:23 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
bjp leader prodyut bora quits party, blames modi and shah for their functioning style

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे प्रद्युत वोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कामकाज पर सवाल उठाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन


शाह को भेजे चार पन्नों के त्यागपत्र में वोहरा ने कहा है कि कांग्रेस के दस साल के कुशासन के खिलाफ पार्टी ने अच्छे दिन का नारा दिया था, लेकिन ये अच्छे दिन कुछ हिस्सों तक ही सीमित है। वोहरा के मुखर विरोध के बाद से भाजपा में अंदर खाने इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले दिनों में मोदी और शाह की कार्यशैली के खिलाफ अन्य राज्यों से भी आवाज उठेंगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव और उसके बाद संपन्न विधानसभा चुनावों में जीत के बाद ऐसा लगने लगा था कि भाजपा में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नेतृत्व पूरी तरह से हावी हो चुका है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव की हार के बाद ये धारणा टूटने लगी है। मोदी और शाह के खिलाफ भी विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोहरा ने मोदी की कार्यशैली पर भी उठाया सवाल

bjp leader prodyut bora quits party, blames modi and shah for their functioning style

शाह को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री पर व्यक्तिवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए वोहरा ने कहा है कि मोदी ने लोकतंत्र की परंपरा को नुकसान पहुंचाया है। उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों को स्वेच्छा से निजी स्टाफ रखने तक की आजादी नहीं है।

वोहरा ने आश्चर्य जताया है कि लोकतंत्र की परंपरा का निर्वाह न करने पर किसी भी मंत्री, पदाधिकारी या सांसद ने प्रधानमंत्री से सवाल नहीं पूछा।

वहीं शाह के कामकाज पर चोट करते हुए वोहरा ने कहा है कि शाह की केंद्रित और व्यक्तिवादी कार्यप्रणाली ने पदाधिकारियों के मनोबल को गिराया है। उन्होंने असम भाजपा के हालातों को बयां करते हुए कहा है कि पार्टी वैसी नहीं रह गई है, जिसके लिए पहचानी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed