फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader nitin gadkari saves modi, tells about ad campaign

मोदी और विज्ञापन खर्च पर भाजपा नेता का बड़ा खुलासा!

Wed, 16 Apr 2014 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Apr 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nitin gadkari saves modi, tells about ad campaign

'अबकी बार, मोदी सरकार!' यह जुमला इन दिनों हर तरफ दिख रहा है। अखबार देख लीजिए, टीवी देख लीजिए या फिर शहर भर में लगे पोस्टर और हॉर्डिंग। भाजपा के प्रचार अभियान ने कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों के सिर में दर्द कर रखा है।

विज्ञापन


हालांकि, इसी प्रचार अभियान ने कांग्रेस को भगवा दल पर हमला बोलने का मौका भी मिल गया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी के प्रचार अभियान में काला धन लगा है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


हाल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने कहा था, "इस प्रचार अभियान में 10 हजार करोड़ रुपए लगाया गया है, जिसमें बड़ा हिस्सा काले धन है।" हालांकि, भाजपा ने सफाई में कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, ऐसे में वो उल्टे-सीधे आरोप लगा रही है। हालांकि, भाजपा खुद नहीं बता रही थी कि असल में कितना खर्च हो रहा है। अब इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करा ले कांग्रेसः गडकरी

bjp leader nitin gadkari saves modi, tells about ad campaign

एक समाचार चैनल के चुनाव कार्यक्रम में शिरकत कर रहे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने बताया कि भाजपा ने चुनाव प्रचार और ऐड कैंपेन पर दरअसल कितना खर्च किया है।

इससे पहले एक अंग्रेजी अखबार ने खबर छापी थी कि मीडिया में जारी विज्ञापनों के लिए भाजपा ने कुल 5 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है, जिसमें से 500 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं।

हालांकि गडकरी ने इस सभी बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस रकम बता रही है, तो उसके पास सबूत भी होने चाहिए। वो सबूत सामने रखकर इस मामले की जांच करा ले।

'500 करोड़ से ज्यादा खर्च नहीं'

bjp leader nitin gadkari saves modi, tells about ad campaign

नितिन गडकरी ने कहा, "पार्टी के लिए जो लोग पैसा इकट्ठा करते हैं, उनमें इत्तफाक से मैं भी रहा हूं और ‌पूरी जिम्मेदारी से यह बात कह सकता हूं कि इतना खर्च नहीं हो रहा।"

उन्होंने कहा कि यह बात सही है क‌ि चुनावी मौसम में हर राजनीतिक दल लोगों से पैसा मांगते हैं और हम भी ऐसा कर रहे हैं। गडकरी ने कहा, "लेकिन यह रकम 400 से 500 करोड़ रुपए से ज्यादा तो किसी कीमत पर नहीं हो सकती।"

गडकरी ने यह भी साफ कर दिया कि मोदी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, "मोदी ने अब तक इस मद में एक रुपया भी जमा नहीं कराया है। हमारा कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल है, जो मुंबई में हैं। मैं भी मुंबई से आता हूं। हम लोग पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। इसके अलावा राजनाथजी भी चंदे के लिए कुछ लोगों से मिल रहे हैं।"

'सभी दलों को पैसा देते हैं कारोबारी'

bjp leader nitin gadkari saves modi, tells about ad campaign

यह पूछने पर विरोधी दल इल्जाम लगा रहे हैं यह पैसा कुछ खास उद्योगपति मोदी को मुहैया करा रहे हैं, इस पर नितिन गडकरी ने कहा, "और आम आदमी पार्टी की जो लाखों टोपी आ रही हैं, वो क्या आसमान से टपक रही हैं। उनके विज्ञापनों का खर्च कहां से आ रहा है।"

उन्होंने बताया, "एक और बात जान लीजिए। देश का कारोबारी और उद्योगपति काफी चतुर है। वो किसी एक राजनीतिक दल को चंदा नहीं देता। बल्कि सभी को पैसा देता है, ताकि सभी नेताओं को खुश कर सके।"

गडकरी ने कहा, "यह बात और है कि वो किसे कितना चंदा देता है।" कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आरोप लगाते रहे हैं कि दिग्गज उद्योगपति अडानी और मोदी के बीच अलग तरह के रिश्ते हैं।

'मोदी ने नहीं काटा जसवंत का टिकट'

bjp leader nitin gadkari saves modi, tells about ad campaign

जब गडकरी से यह पूछा गया कि नरेंद्र मोदी के शीर्ष पर आने के बाद पार्टी के पुराने दिग्गज नेताओं को ठिकाने लगाया जा रहा है जैसा कि जसवंत सिंह के साथ किया गया। इस पर उन्होंने कहा, "यह सरासर गलत है।"

उन्होंने कहा, "इसमें मोदी की कोई भूमिका नहीं है। प्रदेश चुनाव समिति अपनी सिफारिश केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है और उन लोगों ने राजनाथ स‌िंह से बात की, जिसके बाद यह फैसला किया गया।"

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "चुनाव के वक्त सभी को टिकट मुमकिन नहीं है। ऐसा हो नहीं सकता। एक बार में एक ही शख्स कुर्सी पर बैठ सकता है। सभी को टिकट देना मुमकिन नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed