{"_id":"49b5da7da0b0e319779c96afae3ebb18","slug":"bjp-leader-murder-plot-by-bsp-leader-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसपी नेता ने रची बीजेपी नेता की हत्या की साजिश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीएसपी नेता ने रची बीजेपी नेता की हत्या की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 01 Sep 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के टप्पल में पांच दिन पहले रसूखदार हिस्ट्रीशीटर रहे भाजपा नेता ज्ञानचंद्र उर्फ ज्ञानी की हत्या के पीछे बसपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी का नाम मुख्य षड्यंत्रकर्ता के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद क्षेत्र की राजनीति में अचानक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पांच दिन पहले टप्पल थाने से अपने गांव जहानगढ़ लौट रहे ज्ञानी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इसमें कार में ही बैठा जावेद सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। बाद में साक्ष्यों के आधार पर मामला खुलता गया।
रविवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने इस हत्या में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी का हाथ होने की पुष्टि की है।
ज्ञानी की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं और ज्ञानी टप्पल सहकारी समिति का अध्यक्ष थे।
हत्या के षड्यंत्र की वजह अगले वर्ष होने वाले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बताया गया है क्योंकि चुनाव में ज्ञानी ने सुधीर चौधरी के सामने उतरने का ऐलान कर दिया था और माना जा रहा था कि वह कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर सकता था।
विज्ञापन
एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि फरार चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।