फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader mj akbar said on kannur murder of rss activist

वामपंथी कर रहे हत्या और हिंसा की राजनीतिः भाजपा

Tue, 16 Feb 2016 04:36 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
bjp leader mj akbar said on kannur murder of rss activist

भाजपा ने वामदलों पर केरल के कन्नूर जिले में हुई आरएसएस कार्यकर्ता युवक की हत्या का आरोप लगाया है। भाजपा ने इस पूरे मामले में सीधे तौर पर वामदलों को निशाने पर लेते हुए आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा कि केरल में वामपंथियों ने हत्या और हिंसा की राजनीति को चुना है। उन्होंने कहा कि लोग इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और आने वाले चुनावों में उन्हें इसका जवाब मिलेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केरल के कन्नूर जिले के पापिनेसेरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 27 साल के कार्यकर्ता सुजीत की उसके बुजुर्ग माता पिता के सामने हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

bjp leader mj akbar said on kannur murder of rss activist

पुलिस के मुताबिक हमले में गंभीर रूप से घायल सुजीत की सोमवार रात अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हमलावर सोमवार देर रात सुजीत के घर में घुसे और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने अब तक इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंध माकपा से है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

भाजपा ने वामपंथी कार्यकर्ताओं पर हत्‍या का आरोप लगाया है। भाजपा ने इस हत्या के विरोध में कन्नूर, पापिनेसेरी और अझिकोड में ‘हड़ताल’ का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed