फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP leader is the mastermind weapons, three arrested

भाजपा नेता निकला हथियारों का सौदागर, तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2015 08:58 AM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
BJP leader is the mastermind weapons, three arrested

पुलिस ने हथियारों के सौदागर भाजपा नेता नीरज विश्नोई को उसके दो साथियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। पकड़े गए गैंग से पुलिस ने नाइन एमएम का एक पिस्टल, 32 बोर का अंग्रेजी रिवॉल्वर, एक तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


पकड़ा गया गैंग वेस्ट यूपी में हथियार बेचता था। इस गैंग के तार बिहार से जुड़े हैं। बिहार के मुंगेर जिले से अवैध हथियारों की खेप वेस्ट यूपी में लाकर बेची जाती थी। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों के साथ अवैध हथियारों के खरीदारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सीओ अफजलगढ़ बीडी पुष्कर के मुताबिक एसओ शेरकोट धर्मेंद्र सिंह, एसआई शरद पंवार को साथ लेकर पुलिस बल के साथ मंगलवार रात हरेवली पुलिस चौकी की ओर जा रहे थे। हरेवली बाईपास से कुछ दूरी पर तीन व्यक्ति सड़क किनारे खेत की मेढ़ पर बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों बाग की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से जुड़े गैंग के कनेक्शन

BJP leader is the mastermind weapons, three arrested

पुलिस ने रोका तो तीनों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्तियों में बिजनौर के मोहल्ला अचारजान निवासी नीरज विश्नोई, धामपुर क्षेत्र के गांव तीबड़ी निवासी अकील पुत्र वसीम व शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर भोगी निवासी सुशील कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने तलाशी के दौरान तीनों के पास से नाइन एमएम का पिस्टल, 32 बोर का रिवॉल्वर और एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। एक मैगजीन के अलावा बड़ी तादाद में कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया नीरज विश्नोई भाजपा बिजनौर का पूर्व नगर अध्यक्ष है।

सीओ के मुताबिक पकड़ा गया गैंग वेस्ट यूपी में अवैध हथियार बेचता था। कई लोगों को इस गैंग ने हथियार बेचे थे। बिहार के मुंगेर जिले से लाकर यह गैंग अवैध हथियार बेचता था। गैंग का सरगना भाजपा नेता नीरज विश्रोई है। इस गैंग के तार वेस्ट यूपी के कई हथियारों के तस्करों से जुड़े हैं।

वेस्ट यूपी में सक्रिय था गैंग

BJP leader is the mastermind weapons, three arrested

गैंग ने कई व्यक्तियों को अवैध हथियार बेचना स्वीकार किया है। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों के साथ गैंग से अवैध हथियार खरीदने वालों की तलाश में जुटी है। पुलिस को अभी और भी हथियार मिलने की उम्मीद है। एसपी हरिनारायण सिंह ने गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

एसओ शेरकोट धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक पकड़े गए गैंग ने वेस्ट यूपी में अपना पूरा जाला फैला रखा है। हर इलाके में हथियार बेचने के गैंग के सदस्य सक्रिय हैं। पकड़ा गया अकील धामपुर इलाके में हथियार सप्लाई करता था।

नगीना क्षेत्र में हथियार बेचने वाले सदस्य और हैं। इसी तरह पूरे वेस्ट यूपी में गैंग के सदस्य सक्रिय हैं। पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि बिहार से दस हजार रुपये मे पिस्टल लाकर 50 हजार रुपये में बेची जाती थी। यह काम गैंग कई सालों से कर रहा था। पकड़े गए सुशील के घर से तय होता था कि किसे पिस्टल बेचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed