फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader dilip singh judeo dead

जूदेव के निधन के बाद पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 15 Aug 2013 12:37 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
bjp leader dilip singh judeo dead

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ सांसद दिलीप सिंह जूदेव का बुधवार को निधन हो गया।

विज्ञापन


जूदेव के निधन से उनकी पत्नी माधवी इस कदर आहत हुई कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इससे पहले 64 वर्षीय जूदेव ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शाम सात बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से किडनी और लीवर की समस्या से परेशान थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार उनके जन्म स्थान छत्तीसगढ़ के जशपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यसभा के तीन बार और लोकसभा के दो बार सदस्य रह चुके जूदेव के निधन पर भाजपा ने गहरा दुख जताया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्य सभा में प्रतिपक्ष के नेता अरुण जेटली सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जूदेव राजग सरकार के कार्यकाल में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री थे। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ में पार्टी का बड़ा चेहरा भी थे।

परिवार के सूत्रों का कहना है कि जूदेव पिछले कुछ समय से अवसाद से ग्रस्त थे। तीन महीने पहले ही उनके सबसे बड़े की शादी के कुछ समय बाद ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कुछ हफ्ते बाद उनकी मां का भी देहांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed