फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp leader demanding bribe from party leaders

सामने आई मोदी के साथ खड़े इस 'भाजपा नेता' की शर्मनाक करतूत

Mon, 31 Mar 2014 12:53 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 31 Mar 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
bjp leader demanding bribe from party leaders

मध्यप्रदेश के भोपाल में बिल्डर से दस लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार आयकर की डिप्टी कमिश्नर पूनम राय का पति भाजपा के प्रदेश कार्यालय से भाजपा के नेताओं को ही धमकाकर रिश्वत मांग रहा था, लेकिन अब तक प्रदेश कार्यालय ने कोई सफाई पेश नहीं की है।

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर पूनम राय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता को भी अपने चैंबर में हाजिर होने के लिए कई बार संदेश भिजवाया। अंत में उस नेता को राय की शिकायत वित्त मंत्रालय से करनी पड़ी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजेश भदौरिया ने खुलासा करते हुए कहा कि डिप्टी कमिश्नर का पति गणेश मालवीय भोपाल के भाजपा कार्यालय से ही भाजपा नेताओं को फोन लगाकर रिश्वत की डीलिंग करता था। वह अपने आपको भाजपा का नेता बताता था और भाजपा कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहता था। वह भाजपा कार्यालय में बुलाकर रिश्वत की राशि तय करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश भदौरिया ने किया मामले का खुलासा

bjp leader demanding bribe from party leaders

खुद डिप्टी कमिश्नर इतनी दुस्साहसी अफसर थी कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को चैंबर में तलब करती थी। एक सांसद ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पूनम राय ने चार्टर्ड एकाउंटेंट के जरिए उनके पास कई बार हाजिर होने के लिए खबर भिजवाई। तंग आकर सांसद को उसकी शिकायत वित्त मंत्रालय से करनी पड़ी।

जिस रामायण बिल्डर्स के मालिक राजेश भदौरिया की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है, उसका मालिक राजेश भदौरिया भी भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष है। भदौरिया ने कहा है कि उसे 12 मार्च को गणेश मालवीय ने फोन करके भाजपा कार्यालय आने के लिए कहा। उसके बाद 18 मार्च को फिर फोन किया और 25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। अंत में 18 लाख रुपए में मामला तय होने के बाद राजेश भदौरिया ने सीबीआई की शरण ली।

राजेश भदौरिया का मलाल यह भी है कि उन्होंने इतना बड़ा खुलासा किया उसके बाद भी पार्टी के किसी पदाधिकारी या मुख्यमंत्री ने उनसे एक बार भी बात तक नहीं की।

'भाजपा के लिए शर्मनाक प्रकरण'

bjp leader demanding bribe from party leaders

गौरतलब है कि अब तक प्रदेश इकाई ने कोई सफाई नहीं दी है, बल्कि गणेश मालवीय की तस्वीरें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ शाया हुई हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि जब गणेश मालवीय राजनीति में सक्रिय था और भाजपा में आना जाना था तो मुख्यमंत्री और नरेंद्र मोदी के साथ उसकी तस्वीरें होना अस्वाभाविक नहीं है। लेकिन भाजपा के लिए यह पूरा प्रकरण शर्मनाक हो गया है।

पूनम राय के बारे में बताया गया है कि प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा से उसके करीबी संबंध रहे हैं। गणेश मालवीय भी विक्रम वर्मा से जुड़ा रहा है। चुनाव के इस मौके पर कांग्रेस इस पूरे प्रकरण को उछालने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed