फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP leader challenges Karnataka CM over beef issue

'सीएम सिद्धारमैया ने खाया बीफ तो काट दूंगा सिर'

Tue, 03 Nov 2015 07:35 PM IST
इमरान क़ुरैशी
इमरान क़ुरैशी Updated Tue, 03 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
BJP leader challenges Karnataka CM over beef issue

कर्नाटक में भाजपा नेता एसएन चन्नबसप्पा को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। चन्नबसप्पा ने कहा था कि अगर सिद्धारमैया शिवमोगा शहर में बीफ खाएंगे तो वह उनका सिर काट देंगे।

विज्ञापन


शिवमोगा नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एसएन चन्नबसप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौती दी थी कि वो शहर के चौराहे पर बीफ खाकर दिखाएं।
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने पिछले हफ्ते युवा कांग्रेस की रैली में कहा था कि वो बीफ नहीं खाते लेकिन अब वो खा सकते हैं। उन्होंने कहा था, "ये लोग कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं क्या खा सकता हूं?"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विरोध रैली में चन्नबसप्पा ने कहा, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वो चाहेंगे तो बीफ खाएंगे और कोई उन्हें रोक नहीं सकता। शिवमोगा के गोपी चौराहे पर उन्हें बीफ खाने दें और अगर वो ऐसा करते हैं तो उनका सिर काट दिया जाएगा।"

धमकी से नहीं डरताःसिद्धारमैया

BJP leader challenges Karnataka CM over beef issue

शिवमोगा के एसपी रवि चमन्नावर ने बीबीसी से कहा,"हमने उनके खिलाफ धमकी देने का आपराधिक मामला दर्ज किया है। हम उन्हें जल्द गिरफ्तार करेंगे लेकिन इस मामले में जमानत मिल सकती है।"

उधर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वो इस धमकी से नहीं डरते।

उन्होंने कहा है, "भाजपा इन्हीं बातों के लिए जानी जाती है और इसलिए ही हम उसका विरोध कर रहे हैं। ये लोग असहनशीलता के लिए जाने जाते हैं। जो लोग भड़काऊ और असहनशीलता फैलाने वाले बयान देंगे, सरकार उन पर कार्रवाई करेगी। कोई मुझे धमका नहीं सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed