फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP leader arrested on charges of rape

रेप के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

Sat, 05 Jan 2013 11:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 05 Jan 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP leader arrested on charges of rape

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला बाहरी दिल्ली के विजय विहार का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ममता (32, बदला नाम) बाहरी दिल्ली में रहती है। ममता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2006 में उसकी मुलाकात योगेश अत्री (40) से हुई थी। वर्ष 2007 से वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। कई बार उसका गर्भपात भी करवा दिया।
विज्ञापन


योगेश पत्नी को तलाक देकर जल्द ही उससे शादी करने की बात कहता था, मगर जब ममता ने शादी का दबाव बनाया तो योगेश ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद भी वह लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक दबाव बनाकर आरोपी ने लंबे समय तक मामला दर्ज नहीं होने दिया। आखिरकार ममता को कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। इसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज किया।

इधर दिल्ली के ही गांधी नगर इलाके में एक फैक्टरी मालिक द्वारा युवती का रेप करने का मामला भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed