फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bjp leader amit shah make fun of rahul gandhi

‘राहुल प्रधानमंत्री बने तो मम्मी से पूछेंगे ‘अब क्या करूं’

Wed, 23 Apr 2014 10:13 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader amit shah make fun of rahul gandhi

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने कहा कि यदि युवराज पीएम बन गए और देश पर कोई संकट आया तो वह अपनी मम्मी से पूछेंगे कि मम्मी अब मैं क्या करूं।

विज्ञापन


उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि नेताजी को दिल्ली की कुर्सी के सपने आते हैं, लेकिन उनको तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक कोई नहीं जानता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति खत्म करने के लिए ही मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

देश की सीमा सुरक्ष‌ित नहीं

Bjp leader amit shah make fun of rahul gandhi

शाह मंगलवार को यहां बागला इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी राजेश दिवाकर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है।

इस सरकार के कार्यकाल में साढे़ 12 लाख करोड़ के घपले हुए। उन्होंने सपा और बसपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने ही केंद्र सरकार को टिकाने का काम किया। वर्तमान में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है।

केंद्र सरकार पर साधा न‌िशाना

Bjp leader amit shah make fun of rahul gandhi

कभी चीन देश की जमीन पर कब्जा कर लेता है तो कभी पाकिस्तान घुस आता है। आम जनता का जीना हराम हो गया है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं और देश के अंदर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदेश की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज कई प्रदेश तरक्की कर गए। वहां 24 घंटे बिजली आती है। स्वास्थ्य सेवाएं सुधर गईं, लेकिन यूपी वहीं का वहीं है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा परिवर्तन नहीं कर सकते।

विज्ञापन

'सपा-बसपा बनवाएंगी कांग्रेस की सरकार'

Bjp leader amit shah make fun of rahul gandhi

यह पार्टियां जातिवाद की राजनीति कर वोट ले सकती हैं और उसके बाद यह पार्टियां फिर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनवा देंगी। शाह ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

देश आज नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहता है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि वंशवाद की राजनीति खत्म करनी है और मोदी को प्रधानमंत्री बनवाना है तो भाजपा प्रत्याशी राजेश दिवाकर को जिताना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed