फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp kept away modi from banaras under the poltical strategy

वोटिंग के दिन बनारस से गायब क्यों थे मोदी, ये रही वजह!

Tue, 13 May 2014 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 May 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
bjp kept away modi from banaras under the poltical strategy

लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण का मतदान जारी था और बनारस पर देश भर की निगाह टिकी थी। कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी और सपा-बसपा के समर्थक अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय भी दिखे और अरविंद केजरीवाल भी। लेकिन जो शख्स नहीं दिखा, उसे सबसे ज्यादा निगाहें तलाश रही थीं। भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी वोटिंग के रोज बनारस में नहीं दिखे।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा क्यों हुआ? पहले कहा जा रहा था कि मोदी दोपहर में बनारस में रहेंगे, लेकिन हुआ नहीं। सियासत में यूं ही कुछ नहीं होता। अगर मोदी इस दिन बनारस से दूर रहे, तो इसके अहम सियासी कारण हैं।
विज्ञापन

दोपहर में मोदी के पहुंचने का प्लान था

bjp kept away modi from banaras under the poltical strategy

सोमवार को वाराणसी की हवा में दिन भर यह कयास तैरता रहा कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी वोटिंग के दिन अपने लोकसभा क्षेत्र में आएंगे या नहीं?

टीओआई के मुताबिक स्‍थानीय भाजपा नेताओं ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि मोदी की चुनाव प्रबंधन समिति को यह जानकारी थी कि वो दोपहर में 12 बजे से 2 बजे के बीच बनारस में मौजूद रहेंगे। लेकिन कोई भी पार्टी नेता पार्टी आला कमान और मोदी के मुख्य चुनाव प्रबंधकों के दबाव की वजह से योजना का खुलासा करने को तैयार नहीं था।

सियासी रणनीति के तहत बदली योजना

bjp kept away modi from banaras under the poltical strategy

लेकिन बनारस में चुनाव शुरू होने के तीन घंटे बाद भाजपा को लगा कि मुस्लिम वोट दो अन्य उम्मीदवारों के बीच बंट रहे हैं। चुनाव प्रबंधकों की एक बैठक हुई और लखनऊ-दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया गया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सवेरे साढ़े दस बजे पार्टी आला कमान को यह रिपोर्ट भेज दी गई कि अगर मोदी बनारस पहुंचते हैं, तो मुस्लिम वोट का ध्रुवीकरण किसी एक उम्मीदवार के पक्ष में शुरू हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ, तो भाजपा को नुकसान होगा, इसलिए मोदी का प्लान बदला गया। जाहिर है, यह फैसला सियासी रणनीति के तहत किया गया।

विज्ञापन

भाजपा ने दी मोदी पर सफाई

bjp kept away modi from banaras under the poltical strategy

बाद में इस बात की पुष्टि कर दी गई कि नरेंद्र मोदी बनारस नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने गांधीनगर में संवाददाताओं से बातचीत करने का फैसला किया और गर्मी के बावजूद वोट देने बाहर निकलने पर बनारसवासियों को बधाई दी।

भाजपा का कहना है कि दूसरे राजनीतिक दलों के कुछ पारंपरिक वोट भी उसकी तरफ आए हैं। उसे ऐसा भी लगता है कि बनारस में मोदी की मौजूदगी ने बराबर वाली सीटों पर असर डाला है। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली के मुताबिक अगर मोदी पहुंचते, तो पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान भटक जाता। उन्होंने कहा कि इस रोज मोदी का बनारस पहुंचना सिर्फ कयास था।

राहुल पर बोला था हमला

bjp kept away modi from banaras under the poltical strategy

नरेंद्र मोदी के वोटिंग के दिन बनारस से दूर रहने की एक और वजह हो सकती है। अमेठी में वोटिंग के रोज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वहां पहुंचने को लेकर भाजपा ने काफी हमला बोला था।

अगर मोदी मतदान के वक्‍त बनारस पहुंचते और कुछ बूथ का दौरा करते, तो कांग्रेस को पलटवार करने का मौका मिल सकता था। वो भी कह सकती थी कि घबराहट की वजह से ऐसा हो रहा है, जैसा राहुल गांधी के बारे में भाजपा ने बोला था। 12 मई को मोदी यूट्यूब पर संदेश देते दिखे, हालांकि, इसके खिलाफ भी कांग्रेस ने शिकायत दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed