फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp jail bharo agitation start from rajnath arrest

राजनाथ की गिरफ्तारी से शुरू होगा 'जेल भरो आंदोलन'

Sat, 25 May 2013 12:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
bjp jail bharo agitation start from rajnath arrest

‘भाजपा लाओ, देश बचाओ‘ नारे के साथ भाजपा अब लोकसभा चुनाव के लिए सियासी जंग की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


इसके लिए पार्टी आगामी 27 मई से तीन जून तक यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ करेगी। आंदोलन की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में गिरफ्तारी देकर करेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी व उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव अमित शाह 29 मई को रामपुर में पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन


रामपुर उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र माना जाता है। अमित शाह को रामपुर में उतार कर भाजपा अब उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व की लाइन पर लौटती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की रूपरेखा का ऐलान करते हुए नकवी ने कहा कि महंगाई, घोटालों और भ्रष्टाचार से घिरी यूपीए सरकार अपनी उपलब्धियों के ऊसर पर नाकामियों का नगाड़ा बजा रही है। जबकि देश की जनता सच्चाई जान रही है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा यह देशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। इसमें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ मुरली मनोहर जोशी को छोड़ बाकी लगभग सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली चंडीगढ़ में गिरफ्तारी देंगे। उत्तराखंड में जुएल उरांव, हिमाचल प्रदेश में एसएस अहलूवालिया, पंजाब में प्रभात झा, हरियाणा में विनय कटियार और श्याम जाजू, जम्मू-कश्मीर में आरती मेहरा के नेतृत्व में आंदोलन होगा।

उत्तर प्रदेश में उमा भारती, थावर चंद गहलोत और रामेश्वर चौरसिया भी आंदोलन में हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव वरुण गांधी चेन्नई में गिरफ्तारी देंगे। भाजपा ने देशभर के लिए आंदोलन की रूपरेखा का ऐलान किया है।


नकवी ने कहा कि भाजपा का यह आंदोलन कांग्रेस के भ्रष्टाचार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करप्शन के लाफ्टर शो का अंत होने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed