फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp is spending much more money by wrong way

केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जड़े गंभीर आरोप

Sun, 11 Jan 2015 07:54 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
bjp is spending much more money by wrong way

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बेंगलुरू में एक 'फंड रेजिंग इवेंट' में कहा कि दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी जीतेगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि मोदी हारने के डर से पैसे का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि दिल्ली में चुनाव जीत सकें।

केजरीवल ने मोदी को एक कैपिटलिस्ट (पूंजीवादी) की तरह संबोधित किया और कहा कि उनकी सरकार सिर्फ निवेश करने और फायदा कमाना की राजनीति कर रही है।

केजरीवाल बोले कि भले ही पूरे देश में हर जगह जीत जाएं, लेकिन दिल्ली में उनका जीतना नामुमकिन है। साथ ही वह बोले, कि विरोध करना हमारा अधिकार है और डेमोक्रेसी का एक हिस्सा है, जिससे बीजेपी हमें नहीं रोक सकती है।

विज्ञापन

3 करोड़ जुटाने का है लक्ष्य

bjp is spending much more money by wrong way

आम आदमी पार्टी की तरफ से बेंगलुरू में 'लंच विथ केजरीवाल' नाम का फंड रेजिंग इवेंट आयोजित किया गया है। इस इवेंट में कम से कम 20 हजार रुपए देकर अपना योगदान देने के लिए करीब 200 लोगों को आमंत्रित भी किया गया है।

पार्टी की तरफ से 'सेल्फी विथ मफलरमैन' इवेंट भी रखा गया है, जिसके तहत 500 रुपए देकर मफलरमैन अरविंद केजरीवाल के सेल्फी खिंचवाई जा सकती है। आम आदमी पार्टी का मानना है कि बेंगलुरू के इन इवेंट से करीब 3 करोड़ रुपए जमा किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed