फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp is ready to lift AFSPA in peaceful area of kashmir

अब AFSPA पर भी नरम पड़ी भाजपा

Tue, 17 Mar 2015 03:28 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
bjp is ready to lift AFSPA in peaceful area of kashmir

भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों से सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) हटाने के लिए तैयार हो गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ गठबंधन कर पिछले महीने जम्मू-कश्मीर की सत्ता पर काबिज हुई भाजपा अब तक आफ्स्पा को हटाए जाने की दलीलों का कड़ा विरोध करती रही हैं।

विज्ञापन


हालांकि पहली बार पार्टी ने अपने रुख में लचीलापन दिखाते हुए जम्मू-कश्मीर के अपेक्षाकृत शांत इलाकों से आंशिक रूप से आफ्स्पा हटाने की वकालत की है।

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ भाजपा नेता सोफी युसुफ ने कहा कि जहां-जहां भी आफ्स्पा को हटाए जाने की आवश्यकता है, वहां से उसे हटाया जा सकता है। बीजेपी ऐसे निर्णयों के साथ है। उन्होंने कहा, 'जहां से आफ्स्पा को हटाना जरूरी नहीं है, वहां उसे लागू रखा जाए।' हालांकि सोफी युसुफ कश्मीर से कानून को हटाने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन

पीडीपी ने आफ्स्पा पर चर्चा के लिए आयोजित की कांफ्रेंस

bjp is ready to lift AFSPA in peaceful area of kashmir

कश्मीर के आफ्स्पा लागू रखने के पक्ष में सोफी की दलील है, 'आफ्स्पा को उन इलाकों में कतई खत्म नहीं किया जाना चाहिए, जहां लोगों को और देश को खतरा है।' सोफी ने कहा कि जैसा हमारे मुख्यमंत्री (जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्‍मद सईद) कहते हैं कि जहां-जहां से आफ्स्पा को हटाने की आवश्यकता है, वहां से इसे हटा देना चा‌‌‌हिए।

उल्लेखनीय है कि आफ्स्पा को हटाने का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी पीडीपी के कोर एजेंडे में रहा है। हालांकि भाजपा कानून को हटाने के विरोध में रही है। कश्मीर में सरकार बनाने से पहले भी दोनों दलों ने इस मुद्दे पर चर्चा की ‌थी।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने आफ्स्पा के मुद्दे पर चर्चा के लिए सिविल-मिलिट्री कांफ्रेंस आयोजित की है। कांफ्रेंस में कश्मीर में अपेक्षाकृत शांत इलाकों से आफ्स्पा को हटाने पर चर्चा हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि आफ्स्पा जम्मू-कश्मीर समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में लागू है। म‌णिपुर में सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला लगभग 15 साल से आफ्स्पा हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed