फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP is planning against older colleagues

भाजपा-शिवसेना को लेकर नीतीश ने दिया बड़ा बयान

Wed, 18 Feb 2015 10:41 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
BJP is planning against older colleagues

जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने बिहार के मौजूदा हालात में भाजपा की भूमिका पर ‘सच’ बोलने पर शिवसेना की तारीफ की है और कहा कि अन्य कई पार्टियों की भी ऐसी ही राय है। उन्होंने कहा कि अपने नए अवतार में भगवा पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी के समय के सहयोगियों के खिलाफ साजिश रच रही है।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य में संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह गुप्त रूप से मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की मदद कर रही है। पूर्व सीएम ने भाजपा को मांझी के पक्ष में खुलकर सामने आने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


एक साक्षात्कार में नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के इशारे पर जो कुछ बिहार में हो रहा है, शिवसेना ने उसकी सच्चाई बयां की है।

दी चुनौती, खुलकर मांझी के समर्थन में आए भाजपा

BJP is planning against older colleagues

केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा सरकार में शामिल शिवसेना ने अपने मुखपत्र में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री मांझी का सहयोग करने पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि मांझी की मदद करना पाप होगा।

क्योंकि यह राजनीति में काले युग को मंजूरी देना होगा। नीतीश ने कहा कि न केवल शिवसेना बल्कि तृणमूल कांग्रेस, बसपा और अन्य पार्टियों ने भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने को गड़बड़ी उत्पन्न करने के लिए भाजपा की निंदा की है।

नीतीश की रविवार रात को बसपा सुप्रीमो मायावती से बात हुई थी। शिवसेना और अकाली दल के भाजपा के साथ मनमुटाव पर जदयू नेता ने कहा कि वर्तमान भाजपा के काले कारनामों से पीछा छुड़ाने के लिए ही उनकी पार्टी ने जून 2013 में उससे अपना पिंड छुड़ा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed