फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp is neck deep in corruption alleges sonia gandhi

भाजपा की सरकार ने कर्नाटक को लूट लिया: सोनिया

Fri, 03 May 2013 12:43 AM IST
गुलबर्गा/एजेंसी
गुलबर्गा/एजेंसी Updated Fri, 03 May 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
bjp is neck deep in corruption alleges sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर चुनावी हमला बोला। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने कर्नाटक को लूट लिया है।
विज्ञापन


सोनिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने यहां की जनता को लूटने के साथ साथ यहां सांप्रदायिक भावनाओं को भी भड़काया है।

अपने अभियान के दूसरे और अंतिम दौर में सोनिया ने भाजपा से केंद्र के फंड का हिसाब मांगा है। जो उसने राज्य के विकास के लिए दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र का पैसा कहां गया?


जनता को यह जानने का पूरा हक है। सोनिया ने कहा कि यूपीए सरकार दलित, पिछड़े और आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य के कल्याण के लिए उचित कार्य नहीं किया है। यह काफी शर्मनाक है।

सोनिया के अनुसार यहां हमेशा लोगों में भाईचारे की भावना रहती थी लेकिन भाजपा ने अपने शासन में यहां सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काया है।

हम हमेशा से सामाजिक सद्भाव में विश्वास रखते हैं। हमने कभी जाति और वर्ग के आधार पर लोगों को नहीं बांटा। हमारे लिए सभी भारत की संतानें हैं।

सोनिया ने राज्य के लोगों से सोच समझ कर वोट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी पार्टी को वोट दे जो राज्य में एक मजबूत और स्थिर सरकार देने में समर्थ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed