फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amitabh must become President of India: Sinha

अमिताभ मिलेनियम स्टार, बनें देश के राष्ट्रपति: शत्रुघ्न

Mon, 29 Feb 2016 01:47 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Amitabh must become President of India: Sinha

अपने बयानों से मोदी सरकार को कई बार असहज कर चुके प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा कि भाजपा ही उनकी पहली और आखिरी पार्टी है।

विज्ञापन


नाराजगी के सवालों पर खामोश रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को आगरा में अपनी पुस्तक ‘एनीथिंग बट खामोश’ पर हुई परिचर्चा में कहा कि मंत्री पद नहीं मिला तो यह नहीं कहूंगा कि अच्छे दिन नहीं आए हैं। जेएनयू मुद्दे पर वह अब नहीं बोलेंगे। ताज लिटरेचर फेस्टिवल में आए सिन्हा कई सवालों के जवाब हंसी में टाल गए तो कई सवालों में मोदी सरकार के प्रति नरम भी दिखे।
विज्ञापन


बिहार चुनाव परिणाम के बाद से नेतृत्व पर बार-बार हमले कर रहे शत्रुघ्न ने कहा कि मैं बहुत आशावादी हूं, सिर्फ मंत्री पद नहीं मिलने पर ये नहीं कहूंगा कि अच्छे दिन नहीं आए हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय पर कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि अब यह न्यायिक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जीवनी पर चर्चा के दौरान उठे सवाल पर कहा कि फिल्मों के मुकाबले राजनीति में पावर और ग्लैमर दोनों है। फिल्मों में नाम, शोहरत है, लेकिन राजनीति तो तलवार की धार है। स्ट्रगल और रिस्क कहीं ज्यादा है। हर समय कांच के घर में रहना पड़ता है। 20 सालों की पावर पालिटिक्स की है, इसलिए इसे समाजसेवा के रूप में लेता हूं।

अमिताभ मिलेनियम स्टार, बनें देश के राष्ट्रपति

Amitabh must become President of India: Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ के साथ अपने विवादों पर खुलकर कहा कि संघर्ष के दिनों में अमिताभ से तकरार भी हुई, लेकिन कभी प्यार भी था। अब मेरे दिल में कोई खटास नहीं, बल्कि प्यार है।

अमिताभ केवल महान कलाकार ही नहीं, बल्कि 100 सालों के सिनेमा इतिहास में वह पर्सनालिटी आफ मिलेनियम हैं। अमिताभ बच्चन आज जिस मुकाम पर हैं, उसके बाद उन्हें वह देश के राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं।

यादों में डूबे सिन्हा ने कहा कि एंग्री यंग मैन का टाइटिल सबसे पहले शोभा डे ने उन्हें दिया था। एफटीटीआई, पुणे में एंग्री यंग मैन फिल्म के वह नायक थे और नायिका जया बच्चन, लेकिन जया की शादी अमिताभ से हुई तो यह टाइटिल भी मेरी जगह अमिताभ को शिफ्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed