फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp in trouble on kurian lawyer jaitley

कुरियन के वकील जेटली पर मुश्किल में भाजपा

Thu, 14 Feb 2013 11:32 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 14 Feb 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
bjp in trouble on kurian lawyer jaitley

राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन के मामले में भाजपा भी मुश्किल में दिख रही है। चूंकि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली इस मामले में कुरियन के वकील थे। इसलिए भाजपा को आशंका है कि संसद के बजट सत्र में जेटली पर भी उंगली उठ सकती है।

विज्ञापन


इससे पार्टी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के बाद अब जेटली को लेकर फजीहत होने का भय सताने लगा है। अब अगले सप्ताह से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है और भाजपा का मानना है कि संसद में यह मामला जरूर उठेगा। ऐसे में जेटली पर भी उंगली उठना तय है। इसलिए भाजपा कुरियन मामले में संभलकर बोल रही है।
विज्ञापन


अब तो कुरियन भी कह चुके हैं कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली से उन्हें क्लीन चिट मिली है। कुरियन की इस दलील का भाजपा के पास जवाब नहीं है। जेटली की तरफदारी में उतरी पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि अपने व्यवसाय के चलते वे कुरियन के वकील बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही कह चुकी है कि कुरियन जब तक पाक साफ साबित नहीं हो जाते हैं, उन्हें नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। इस रुख से साफ है कि अन्य मामलों में कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ आग उगलने वाली भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व कुरियन को लेकर बहुत नरम दिख रहा है। जबकि पार्टी की केरल इकाई कुरियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी है।


कारण साफ है कि जेटली एक वकील के तौर पर इस पूरे मामले में कुरियन का बचाव करते रहे हैं। खास बात यह है कि कुरियन को खिलाफ अपना रुख तय करने में भी भाजपा को एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed