फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP will support nitin gadkari

इस्तीफा नहीं देंगे गडकरी, साथ खड़ी रहेगी भाजपा

Sat, 27 Oct 2012 01:14 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Oct 2012 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP will support nitin gadkari
नितिन गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह पार्टी अध्यक्ष के साथ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने गडकरी की ओर से सफाई पेश होने के बाद भाजपा ने देर रात यह ऐलान किया है। भाजपा ने कहा कि गडकरी खुद को जांच के लिए पेश कर चुके हैं इसलिए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे गडकरी ने सबसे पहले वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले। इसके बाद गडकरी के निवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें गडकरी ने अपने पर लगे आरोपों पर विस्तार से सफाई पेश की।
विज्ञापन


बैठक में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। लगभग दो घंटे चली इस बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भाजपा गडकरी के साथ खड़ी है। गडकरी अब पहले से तय कार्यक्रमों के तहत शनिवार को हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने गडकरी ने इस्तीफे की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इस मुद्दे पर भाजपा में मंथन के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी इस मुद्दे पर विचार हो सकता है। संघ प्रमुख मोहन भागवत की दिल्ली यात्रा को इसी नजरिये से देखा जा रहा है। हालांकि संघ ने अपने को इस मामले से अलग कर लिया है।


संघ ने गडकरी का बगैर नाम लिए कहा है कि इस प्रकरण में संघ का नाम जोड़ा जाना गलत है, क्योंकि संघ का इस मामलों से कोई संबंध नहीं रहा है। संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने एक बयान में कहा कि इस तरह के  मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed