फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp in trouble after rajnath son rumors

पंकज की ‘अफवाहों’ के चलते सामने आई भाजपा की कलह

Thu, 28 Aug 2014 08:48 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
bjp in trouble after rajnath son rumors

पिछले एक पखवाड़े से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह पर गलत आचरण के आरोपों की अफवाहों ने भाजपा को असहज स्थिति में डाल दिया है। विवाद बढ़ता देख न सिर्फ पीएमओ को बल्कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी राजनाथ सिंह के समर्थन में सफाई देनी पड़ी।

विज्ञापन


आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को उपचुनाव में तो झटका लग ही चुका है। अब इस विवाद ने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया है।
विज्ञापन


अपने बेटे से जुड़ी अफवाहों से आहत गृहमंत्री ने आरोप साबित होने पर राजनीति छोड़ देने की घोषणा कर दी है।

जबकि इसके तत्काल बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी कर न सिर्फ राजनाथ के साथ उनके पुत्र को क्लीन चिट दी, बल्कि इन अफवाहों को देशहित के खिलाफ भी करार दे डाला। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी पीएमओ की तर्ज पर गृहमंत्री और उनके बेटे के समर्थन में बयान जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ ने इस बारे में संघ से शिकायत की

bjp in trouble after rajnath son rumors

दरअसल बीते एक पखवाडे़ से यह चर्चा आम थी कि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज ने किसी अधिकारी की पोस्टिंग कराने के लिए पैसे लिए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने पंकज को बुला कर डांट पिलाने के साथ ही पैसे लौटाने के निर्देश दिए थे।

कहा जा रहा है कि राजनाथ ने इस बारे में संघ से शिकायत की थी। उनका कहना था कि सरकार के ही एक केंद्रीय मंत्री इस आशय का प्रचार कर रहे हैं। संघ के बाद उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष से करने के बाद पहली बार पूरे मामले में सार्वजनिक टिप्पणी की।

इस पूरे प्रकरण को सरकार और पार्टी में अंदरखाने चल रही गुटबाजी और शह-मात के खेल के सतह पर आने के रूप में देखा जा रहा है।

राजनाथ ने अपने परिवार के सदस्यों को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे आरोप प्रथम दृष्टया भी सच साबित हुए तो वह राजनीति छोड़ कर घर बैठ जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा, ‘बीते एक पखवाड़े से मेरे और मेरे परिवार के बारे में लगातार ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। पहले मुझे लगा कि अफवाहों का कोई आधार नहीं होने के कारण यह कुछ दिनों में खत्म हो जाएंगी।

मगर निरंतरता बने रहने पर मैंने प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को इस बात की जानकारी दी। दोनों ने इन आरोपों पर हैरानी जताई।’ दरअसल राजनाथ ने पूरे मामले में चुप्पी तोड़ कर गेंद पीएम के पाले में डाल दी। सूत्रों का कहना है कि राजनाथ इस अफवाह के पीछे मंत्रिमंडल के ही एक वरिष्ठ मंत्री को जिम्मेदार मानते हैं।

दो और मंत्रियों के नाम की भी चर्चा

bjp in trouble after rajnath son rumors
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी बयान जारी कर खबरों को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा मत है कि हमारे सभी मंत्रियों का आचरण उच्च कोटि का है। उनकी सत्यनिष्ठा असंदिग्ध है। उनके बारे में ऐसे सभी आरोप निराधार व भ्रामक हैं।’

यही नहीं, भाजपा के दो और मंत्रियों के बारे में भी सत्ता के गलियारे में चर्चा चल रही है। इसके मुताबिक एक केंद्रीय मंत्री को जींस और टी-शर्ट पहनने के लिए टोका गया है।

उन्हें कहा गया है कि वह पद के मुताबिक शालीन कपड़े पहनें। जबकि एक अन्य मंत्री का एक उद्योगपति के साथ डिनर करने का प्रकरण भी चर्चा में रहा है, कहा गया है कि पीएमओ से फोन आने की वजह से उन्हें तुरंत डिनर रद्द कर दिल्ली लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed