{"_id":"81ac0be4-59b3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-in-favor-of-fresh-elections-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में नए सिरे से चुनाव के पक्ष में भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झारखंड में नए सिरे से चुनाव के पक्ष में भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में अपनी सरकार गिरने के बाद हरकत में आई भाजपा ने प्रदेश विधानसभा भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग पर ताल ठोक दी है। पार्टी ने कहा है कि केंद्र को जोड़तोड़ की राजनीति को मौका देने अथवा राष्ट्रपति शासन लगाने के विकल्प पर सोचने की बजाए लोगों को नई सरकार चुनने के अधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के बाद एक और राज्य के हाथ से निकलने से भाजपा की चिंता बढ़ गई है। कर्नाटक को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति है। भाजपा को अलविदा कहकर नई पार्टी बना चुके पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा पहले ही कह चुके हैं कि जगदीश शेट्टर सरकार को बजट पेश नहीं करने दिया जाएगा। बहरहाल, झारखंड को लेकर भाजपा ने शीघ्र चुनाव कराने की मांग तेज कर दी है।
विज्ञापन
पार्टी ने तय किया है कि वह अब झारखंड में किसी दूसरे विकल्प को हवा नहीं देगी। दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि झारखंड में नए सिरे से चुनाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में खंडित जनादेश मिलने से ही स्थिर सरकार नहीं बन पाई। इसलिए अब राज्यपाल को मंत्रिमंडल का फैसला स्वीकार कर लेना चाहिए। जावडेकर ने जेएमएम के दावे को खारिज करते हुए कहा कि सत्ता की अदला-बदली को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया था।
विज्ञापन