फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp in dilemma on promotions bill

प्रमोशन में आरक्षण बिल पर दुविधा में भाजपा

Mon, 10 Dec 2012 11:29 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Dec 2012 11:29 PM IST
विज्ञापन
bjp in dilemma on promotions bill
सरकारी नौकरियों में दलित व आदिवासी कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा दुविधा में है। भाजपा अभी तक इस बिल का समर्थन और विरोध करने के बारे में फैसला नहीं ले सकी है। जहां सपा खुलकर इसका विरोध कर रही है, वहीं बसपा अपने वोट बैंक को ध्यान में रखकर इसके समर्थन में मोर्चा खोले हुए है लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी को इस मसले पर एक ओर कुआं तो दूसरी ओर खाई नजर आ रही है।
विज्ञापन


इसलिए राज्यसभा में पेश इस विधेयक को लेकर भाजपा असमंजस की स्थिति में है। पार्टी ने अभी तक इस मुद्दे अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने सिर्फ यही कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के पक्ष में है। संविधान के दायरे में दलित व आदिवासी समुदायों को उनका हक दिए जाने के पक्ष में है, लेकिन कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह सपा और बसपा के अड़ियल रुख के बीच इस मुद्दे का समाधान क्यों नहीं निकाल रही है। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा इस विधेयक के पक्ष में ही मतदान करेगी, क्योंकि वह दलित व आदिवासी समुदायों को नाराज करने का जोखिम लेने की स्थिति में नहीं है। संसद में सबसे ज्यादा दलित व आदिवासी समुदाय के सांसद भाजपा से ही हैं।

विज्ञापन


इस मामले पर भाजपा को खासतौर पर उत्तर प्रदेश को लेकर मुश्किल नजर आ रही है। भाजपा को आशंका है कि सपा के आरक्षण विरोधी रुख के चलते प्रदेश का सवर्ण उसके पाले में जा सकता है। दूसरी ओर भाजपा यदि खुलकर आरक्षण बिल का समर्थन करती है तो भी लाभ बसपा को ही मिलेगा। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई लंबे समय से पार्टी हाईकमान पर लगातार दबाव बनाती रही है कि इस विधेयक पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए, लेकिन दुविधा के चलते पार्टी ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed