{"_id":"5fb532f2-8ffc-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-hope-nitish-will-not-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को उम्मीद, साथ नहीं छोड़ेंगे नीतीश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा को उम्मीद, साथ नहीं छोड़ेंगे नीतीश
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किंग मेकर बनने के इरादों के बावजूद भाजपा को उम्मीद है कि जदयू के साथ दोस्ती नहीं टूटेगी। भाजपा ने कहा कि नीतीश के उठाए मुद्दों से वह पूरी तरह से सहमत है।
विज्ञापन
एनडीए के विस्तार की कोशिश में जुटी भाजपा के लिए रामलीला मैदान में दिखे नीतीश के तेवर शुभ संकेत नहीं हैं। इसके बावजूद भाजपा का मानना है कि नीतीश किसी भी हालत में एनडीए से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश आपात काल के खिलाफ आंदोलन की उपज हैं, उनका पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस विरोध में बीता है।
दरअसल, भाजपा नीतीश के एनडीए में बने रहने को लेकर इसलिए भी आश्वस्त है कि गठबंधन टूटने पर बिहार में दोनों को नुकसान होगा। अकेले भाजपा ही नहीं बल्कि जदयू को भी खामियाजा उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा भाजपा यह भी मान रही है कि कांग्रेस के साथ लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान पहले से ही जमे हैं। ऐसे में नीतीश कुछ अल्पसंख्यक वोटों के लिए लालू और पासवान के साथ कांग्रेस के पाले में शायद ही खड़े होंगे।
इसलिए भाजपा ने नीतीश के उठाए मुद्दों का समर्थक करते हुए कहा कि केंद्र सरकार शुरू से बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल समेत सभी गैर कांग्रेस व गैर यूपीए सरकारों के साथ भेदभाव करती रही है।
नीतीश की रैली से भाजपा के अलग रहने पर प्रसाद ने कहा कि जदयू अलग पार्टी है, उनकी इस रैली को लेकर चार-पांच माह पहले ही ऐलान हो चुका था।