फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP hit back on congress

'तिजोरी साफ करने में माहिर कांग्रेस हमें न सिखाए राजनीति'

Tue, 08 Sep 2015 11:27 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP hit back on congress

कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों को हवाबाजी बताने पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष को जवाब देने के लिए मोर्चे पर उतारी गईं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया ने पार्टी के ध्वस्त संगठन, नेतृत्व की नाकामियों को छिपाने के लिए विकास के पर्याय बन चुके पीएम मोदी पर हमले का सहारा लिया है।
विज्ञापन


ईरानी ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने सहित कई चुनावी वादों को पूरा करने का जिक्र करते हुए कहा कि हवाबाजी कांग्रेस की सियासी फितरत है भाजपा की नहीं।

इस दौरान उन्होंने यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए 2जी, कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले की याद दिलाई और कहा कि हाथ की सफाई से तिजोरी खाली करने की आदी रही कांग्रेस हमें नसीहत न दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ने कहा, हवाबाजी भाजपा की नहीं, कांग्रेस की सियासी फितरत

BJP hit back on congress

ईरानी ने इस क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक को अपनी जीत बताने वाली सोनिया को यह भी बताना चाहिए कि अमेठी में साइकिल फैक्ट्री के लिए अधिग्रहित की गई किसान की जमीन को अपने परिवार से जुड़े ट्रस्ट के लिए कैसे हासिल कर लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने चार दशक से भी अधिक समय के कार्यकाल में महज हवाबाजी की ही राजनीति की। कभी गरीबी हटाने की तो कभी रोजगार लाने की। उन्होंने कहा कि नगा समझौता, ओआरओपी कांग्रेस की हवाबाजी थी, जिसे पीएम मोदी धरातल पर लाए।

जन धन योजना के तहत खुले करोड़ों खातों का जिक्र करते हुए स्मृति ने सवाल किया कि सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस की सरकारें लोगों को बैंक खाते तक उपलब्ध क्यों नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हवाबाजी की राजनीति के साथ ही हाथ की सफाई से देश की तिजोरी साफ करने की कला में पारंगत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed