फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp has to take a decision on modi says rss

मोदी पर फैसला भाजपा को लेना है: आरएसएस

Tue, 04 Dec 2012 01:15 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Tue, 04 Dec 2012 01:15 AM IST
विज्ञापन
bjp has to take a decision on modi says rss
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला भाजपा को लेना है। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कोई रोल नहीं है। संघ एफडीआई पर विरोध जता चुका है। देश में एफडीआई के विरोध में हर तरफ से आवाज भी उठ रही है, लेकिन कुछ पार्टियां निहित स्वार्थों के लिए इसका विरोध करने में संकोच कर रही है। जम्मू में भारत-पाक चीन संबंधों पर संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेने आए संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख राम माधव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुछ इस तरह से जवाब दिए।
विज्ञापन


राम माधव ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कोई भूमिका नहीं है। यह भाजपा का आंतरिक मामला है और वह ही इस पर फैसला लेगी। भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के बाद उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाने को लेकर राम माधव ने कहा कि यह फैसला भाजपा का आंतरिक मसला है। जांच करवाई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed