फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp has looted karnataka says rahul

भाजपा ने लूट लिया कर्नाटक को: राहुल

Tue, 23 Apr 2013 08:54 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 23 Apr 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
bjp has looted karnataka says rahul

राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाए हैं कि उसने कर्नाटक को लूट लिया है।

विज्ञापन


राहुल ने यह भी दावा किया कि 5 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है।

उत्तरी कर्नाटक में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा, भाजपा ने जो चुनावी वादे किए, उन्हें निभाया नहीं।

उसे सिर्फ यह याद रहा कि राज्य में सरकारी धन को कैसे लूटना है। उसने यही किया है। वह इसमें पहले से ही माहिर है।’

राहुल ने अपने संबोधन के दौरान लोगों से भाजपा की ओर से किए गए चुनावी वादों से जुड़े सवाल किए और पूछा कि क्या सत्ताधारी पार्टी ने अपने वादे पूरे किए, इस पर लोगों ने जोरदार आवाज में ‘नहीं’ कहा।

राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को ठेस पहुंचाई है। जो विश्वास लोगों ने उसमें दिखाया था, उसे तोड़ दिया।

राहुल कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचे, इस पर उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि चिलचिलाती धूप में आपको इंतजार करना पड़ा, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि भाजपा की हार यहां पर तय है, यह हमें दिल्ली में सुनाई दे रहा है। सरकार पर अपने वादे को भूल जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार जब आपने विश्वास जताकर भाजपा को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वादा किया था कि 24 घंटे बिजली मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ क्या? उन्होंने रोजगार की बात कही थी, क्या आपको नौकरी मिली? वह रोजगार और बिजली को भूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed