फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp happy to praise of mulayam singh yadav

मुलायम के प्रशंसा के गुलाल से भाजपा गदगद

Mon, 25 Mar 2013 08:47 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
bjp happy to praise of mulayam singh yadav

होली एक दिन बाद है, लेकिन सपा की ओर से भाजपा की तरफ अभी से लगातार प्रशंसा का गुलाल फेंका जा रहा है। सपा नेताओं के मुख से एनडीए सरकार खासतौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ सुनकर भाजपा गदगद है।

विज्ञापन


संसद के बजट सत्र के तुरंत बाद होली के इस माहौल में सपा की पिचकारी से निकले प्रशंसा के रंगों से भाजपा आनंदित है, क्योंकि मुलायम सिंह यादव भाजपा के कट्टर विरोधी माने जाते रहे हैं। इसलिए पार्टी मुलायम व उनके भाई रामगोपाल यादव के बयानों का राजनीतिक आकलन कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा के एक वर्ग का मानना है कि आडवाणी की प्रशंसा करके मुलायम ने अप्रत्यक्ष तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली की ओर बढ़ते कदमों को रोकने की कोशिश की है। सपा की पिचकारी से निकले गुलाल के रंग को भी भाजपा भांप रही है कि यह किधर और कितना असर छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा यह भी आकलन कर रही है कि एनडीए सरकार की तारीफ करने से सपा को क्या लाभ हो सकता है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुलायम सिंह और रामगोपाल ने सौ फीसदी सच कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार मौजूदा यूपीए सरकार से बेहतर थी।

नकवी ने कहा कि सच को देर तक झुठलाया नहीं जा सकता है। यदि कोई दल अपने राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अटल सरकार की आलोचना करे तो यह अलग बात है, लेकिन देशवासी भी जानते हैं कि एनडीए सरकार आजाद भारत की सबसे बेहतर सरकार थी।


बहरहाल, एनडीए की प्रशंसा वाले सपा नेताओं के बयान ऐसे समय पर आए हैं जब यूपीए सरकार डांवाडोल हालत में है और जल्दी ही लोकसभा चुनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे भाजपा को अब देशभर में यह प्रचारित करने का मौका मिल जाएगा कि उनकी राजनीतिक विरोधी सपा भी मानती है कि एनडीए सरकार हर मोर्चे पर यूपीए सरकार से बेहतर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed