फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp great victory in lok sabha election in rajasthan

राजस्थान: रचा इतिहास, सभी 25 सीटें भाजपा के खाते में

Sat, 17 May 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 17 May 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
bjp great victory in lok sabha election in rajasthan

लोकसभा चुनाव में असली मोदी लहर तो राजस्थान में चली और भाजपा ने यहां इतिहास रच डाला। सूबे में वह पहली ऐसी पार्टी बनी, जिसने सभी सीटें हासिल कीं। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धराशायी करते हुए भाजपा ने सभी 25 सीटों पर कब्जा किया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, गिरिजा व्यास व नमो नारायण मीणा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी सूखे पत्तों की तरह झड़ गए।
विज्ञापन


बाड़मेर सीट से निर्दलीय लड़े भाजपा के बागी वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को भी हार का स्वाद चखना पड़ा। जीत से भाजपा मुख्यालय में रौनक रही वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत पर सवार नहीं हो पाए पायलट

bjp great victory in lok sabha election in rajasthan

टक्कर की मानी जा रही अजमेर सीट पर सचिन पायलट को वसुंधरा सरकार के केबिनेट मंत्री सांवरलाल जाट ने डेढ़ लाख से अधिक वोटों से, तो अलवर सीट पर जितेंद्र सिंह को योग गुरू बाबा रामदेव की सिफारिश से भाजपा की टिकट हासिल करनेवाले महंत चांद नाथ ने ढाई लाख से अधिक मतों से हराया।

जयपुर ग्रामीण सीट पर सीपी जोशी को हराते हुए ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भाजपा की तरफ से जीत हासिल की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने झालावाड़ से फिर से आसान जीत हासिल की। कोटा सीट से भाजपा के विधायक ओम बिड़ला ने कांग्रेस के सांसद इज्येराज सिंह को हरा दिया।

खुद की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए जसवंत

bjp great victory in lok sabha election in rajasthan

निर्दलीय चुनाव में उतरे जसवंत सिंह ने बाड़मेर सीट को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया था। यहां से जसवंत सिंह को जीत की पूरी उम्मीद थी। उनका मानना था कि स्थानीय होने का फायदे के साथ टिकट नहीं मिलने से राजपूत समाज सहित सभी की संवेदनाएं उनके साथ हो जाएंगी और वे जीत जाएंगे।

लेकिन जनता ने जसवंत को उनकी ही उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने दिया। यहां से जसवंत सिंह को निराशा हाथ लगी।  वसुंधरा राजे की सिफारिश पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कर्नल सोनाराम ने उन्हें हराया।

टोंक सवाईमाधोपुर सीट से मो. अजहरुद्दीन को भाजपा के सुखबीर सिंह जोनापुरिया ने धूल चटाई।

वसुंधरा का मोर्चा रहा सफल

bjp great victory in lok sabha election in rajasthan

राजस्थान में चार महीने पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 200 में से 163 सीटें हासिल की थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर आसीन करने मिशन-25 की घोषणा की थी।

देश में चलीं नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ सभाओं की तरह ही राजस्थान का मोर्चा वसुंधरा राजे ने संभाला था। हर दिन चार-पांच सभाएं कीं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मां (बांसवाड़ा स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर) के आशीर्वाद और जनता के विश्वास से देश में कमल खिला है। ये जनता की जीत है। पूरे देश की जनता को इसके लिए बधाई। ये हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed