फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP Goa government is scrapped Gandhi Jayanti holiday.

गांधी जयंती की छुट्टी पर पलटी गोवा सरकार

Mon, 16 Mar 2015 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
BJP Goa government is scrapped Gandhi Jayanti holiday.

गांधी जयंती की छुट्टी रद्द किए जाने की खबर पर सियासी तूफान खड़ा होते देख गोवा भाजपा ने कहा कि सूची से गांधी जयंती की छुट्टी हटाई नहीं गई थी बल्कि प्रिटिंग में गलती की वजह से छूट गई थी। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जयंती की छुट्टी जारी रहेगी।

विज्ञापन


छुट्टियों के मामले पर आरएसएस का रुख भी सामने आया है जिसमें कम से सम सरकारी छुट्टियों की बात कही गई है। गोवा सरकार की ओर से गांधी जयंती की छुट्टी रद्द किए जाने की खबर पर आरएससस के वरिष्ठ नेता भैयाजी जोशी ने कहा कि ज्यादा छुट्टियां राष्ट्रहित में नहीं होती।
विज्ञापन


गोवा सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह मामला गोवा सरकार के विचार करने का है इसलिए वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहेंगे।

इससे पहले गांधी जयंती की छुट्टी रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने गोवा सरकार पर तीखा हमला बोला था।

छुट्टी रद्द करने पर कांग्रेस का हमला

BJP Goa government is scrapped Gandhi Jayanti holiday.

भाजपा की गोवा सरकार की ओर से गांधी जयंती की छुट्टी रद्द किए जाने पर सियासी तूफान खड़ा हो गया था। कांग्रेस ने इसे महात्मा गांधी का अपमान बताया था।

कांग्रेस के प्रवक्ता उरफान मुल्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि गोवा सरकार ने औद्योगिक और व्यवसायिक छुट्टियों की सूची से गांधी जयंती को हटा दिया है। उन्होंने कहा था कि एक तरफ ऐसी शख्स‌ियत को ब्रिटेन में सम्मान मिल रहा है तो दूसरी तरफ ये लोग इस प्रकार की घोषणाएं कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा ने गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करने पर कहा था ‌कि ऐसा नहीं किया जा सकता क्योंकि यह गजटेड छुट्टी है। हालांकि पिछले साल ही गांधी जयंती पर सरकार ने कोई सम्मान नहीं व्यक्त किया था।

2015 की गांधी जयंती को नहीं होगी छुट्टी?

BJP Goa government is scrapped Gandhi Jayanti holiday.

इससे पहले 2001 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गांधी जयंती की छुट्टी का आदेश दिया था लेकिन बाद में यह आदेश वापस ले लिया गया था।

गौरतलब है कि वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर हैं जो संघ के काफी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में गांधी की जयंती की छुट्टी रद्द करने का ऐलान संभव माना जा रहा है।

गोवा सरकार ने शनिवार को गांधी जयंती के अवकाश को सरकारी अवकाश की सूची से हटा दिया है। अगर गोवा सरकार का यह निर्णय लागू हुआ तो 2015 की गांधी जयंती को सरकारी अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed