फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp get one new friend before first phase election eve

भाजपा को मिला एक और यार, चंद्रबाबू नायडू तैयार

Sun, 06 Apr 2014 02:20 PM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
bjp get one new friend before first phase election eve

तेलुगु देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी समझौते की घोषणा की है।

विज्ञापन


दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मिलकर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच करीब दो हफ़्तों से चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। अब तक गठबंधन नहीं हो पा रहा था क्योंकि तेलुगु देशम को भाजपा की ज़्यादा सीटों की मांग पर एतराज था।

भाजपा सीमांध्र की 25 में से पांच लोकसभा सीटों और 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि तेलंगाना में वो 17 में से आठ लोकसभा सीटों और 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

'कांग्रेस मुक्‍त भारत बनाएंगे'

bjp get one new friend before first phase election eve

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं। तेलंगाना राज्य दो जून को अस्तित्व में आएगा।

गठबंधन के एलान के वक़्त मौजूद शिरोमणि अकाली दल सांसद नरेश गुजराल ने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी का इंद्रधनुषी गठबंधन चंद्रबाबू नायडू की मदद से फिर बनेगा। वो नरेंद्र मोदी जी की मदद से भ्रष्टाचार और कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में मदद करेंगे।"

चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को बाहर से समर्थन दिया था। हालांकि 2004 में उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार के बाद दोनों दल अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed