फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp gave amit shah charge of uttar pradesh

भाजपा ने अमित शाह के हवाले किया यूपी

Fri, 10 May 2013 12:42 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
bjp gave amit shah charge of uttar pradesh

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बूथ स्तर की कमेटियों के गठन से लेकर सभी तैयारियां करने के लिए भाजपा ने नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है।

विज्ञापन


यही नेता प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के लिए प्रभारी व सहप्रभारी तक तय करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी व पार्टी महासचिव अमित शाह को उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


शाह के साथ धर्मेंद्र प्रधान, श्याम जाजू व त्रिवेंद्र रावत भी उत्तर प्रदेश का जिम्मा संभालेंगे। उत्तराखंड का जिम्मा त्रिवेंद्र रावत को दिया गया है।

भाजपा आगामी लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश पर विशेष ध्यान देगी। इसलिए इन राज्यों के लिए अभी से नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ उपाध्यक्षों व महासचिवों की बैठक में यह फैसला किया गया। महाराष्ट्र का जिम्मा अनंत कुमार और मुख्तार अब्बास नकवी संभालेंगे।

बिहार व झारखंड के लिए थावरचंद गहलोत, हरियाणा के लिए कप्तान सिंह सोलंकी, राजस्थान के लिए जेपी नड्डा का नाम तय किया गया है। पंजाब व हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए अभी नेताओं के नाम तय किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed