{"_id":"fcb6a1c8-3645-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-free-to-expel-me-anytime-says-yeddyurappa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मुझे निष्कासित करने को स्वतंत्र: येदियुरप्पा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा मुझे निष्कासित करने को स्वतंत्र: येदियुरप्पा
हरप्पनहल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 24 Nov 2012 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की भाजपा से नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर चुके येदियुरप्पा ने शनिवार को साफ कहा कि भाजपा उन्हें कभी भी निष्कासित करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने कहा कि मैंने कोई समयसीमा तय नहीं की है, पार्टी जब चाहे मुझे निष्कासित कर सकती है। पूर्व सीएम सदानंद गौडा द्वारा येदियुरप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने अपने नए दल का नाम कर्नाटक जनता पार्टी (केजीपी) रखा है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के समर्थन पर निर्भर हूं न कि किसी और के ऊपर। पार्टी के आधिकारिक रूप से लांच होने से पहले ही मुझे लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
वहीं केजीपी अध्यक्ष वी. धनंजय कुमार ने कहा कि 9 दिसंबर को होने वाले पार्टी लांच के समारोह में कम से कम 50 विधायकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार कैबिनेट के मंत्रियों से समारोह में हिस्सा न लेने की अपील की है।