{"_id":"1262f4f8-581b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-expelled-leader-who-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को जेल भेजा गया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को जेल भेजा गया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता को रोहिणी जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी योगेश अत्रे को रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
उधर, भाजपा ने आरोपी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पार्टी ऐसे लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रवैया अपनाएगी।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, एनजीओ चलाने वाली चौंतीस वर्षीय एक महिला ने अत्रे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व उसका गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से आरोपी के संपर्क में थी। आरोपी उसे अपने साथ बैंकाक भी ले गया। इसके अलावा उसे दिल्ली में भी कई स्थानों पर घुमाया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उसे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के नजदीक एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बिना अनुमति उसका गर्भपात करवाया। जब महिला को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं तो उसने इसका विरोध किया। आरोपी ने मामले का खुलासा किसी से न करने की धमकी दी।