{"_id":"ea11d0950a957a6db67dd45fb9d2293f","slug":"bjp-ex-president-bangaru-lakshman-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का निधन
Updated Sat, 01 Mar 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का निधन हो गया। बंगारू लक्ष्मण का हैदराबाद के अस्पताल में निधन हुआ।
लक्ष्मण बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एक हफ्ते से हैदराबाद के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बंगारू लक्ष्मण 74 साल के थे। बंगारू लक्ष्मण भाजपा के दलित चेहरों में से एक थे।
विज्ञापन
लक्ष्मण बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एक हफ्ते से हैदराबाद के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बंगारू लक्ष्मण 74 साल के थे। बंगारू लक्ष्मण भाजपा के दलित चेहरों में से एक थे।
कैमरे पर घूस लेते पकड़े गए थे लक्ष्मण
बंगारू लक्ष्मण एनडीए की केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे थे। दरअसल बंगारू लक्ष्मण उस वक्त चर्चा में आए थे जब तहलका ने उन्हें घूस लेते हुए कैमरे में कैद किया था।
इस घटना के बाद से ही बंगारू विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लक्ष्मण ने दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूत करने का काम किया था।
विवादों में आने के बाद से ही बंगारू ने सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया था। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में ही रह रहे थे।