{"_id":"b8279bac-5297-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-demands-special-session-congress-refused","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फिर की विशेष सत्र की मांग, कांग्रेस का इंकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा ने फिर की विशेष सत्र की मांग, कांग्रेस का इंकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 30 Dec 2012 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस में गैंगरेप की शिकार युवती की मौत पर पूरे देश में जारी जनाक्रोश के बीच भाजपा ने संसद का विशेष सत्र बुलाने और महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून में संशोधन करने की एक बार फिर मांग की है। कांग्रेस ने भाजपा के इस मांग को अनावश्यक करार दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाने का यह उचित वक्त है, जिससे कि महिला उत्पीड़न और बलात्कार से संबंधित कानून में संशोधन करके देश की महिलाओं में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी ताकत का इस्तेमाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने और कुचलने के लिए कर रही है अगर उसकी दस प्रतिशत इच्छाशक्ति भी ऐसे अपराधों को रोकने में दिखाई गई होती तो यह दिन देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर इस तरह की घटनाओं पर रस्मी बयानबाजी करने तथा ढीलाढाला रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए कडे़ कानून बनाने की आवश्यकता है और इसके लिए तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भाजपा की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्य विपक्षी दल की यह मांग बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अल्वी ने कहा कि यूपीए सरकार ने इस मामले में अंतिम निर्णय के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जेएस वर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन पहले ही कर दिया है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।