फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   BJP demands no mercy provision for rape-cum-murder convicts

फांसी की सजा पाए बलात्कार के दोषियों को माफी न दे सरकार

Mon, 31 Dec 2012 11:36 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 31 Dec 2012 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP demands no mercy provision for rape-cum-murder convicts

भाजपा ने कहा है कि केंद्र सरकार बलात्कार के गुनहगारों की फांसी की सजा पर अदालत की मुहर के बाद उन्हें माफी न दे। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि बलात्कार के मामलों में मृत्युदंड पाए अपराधियों के  लिए दया याचिका का प्रावधान खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कानून में संशोधन के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई है।

विज्ञापन


बलात्कार के पांच मामलों में अदालत से फांसी की सजा पाए दोषियों की दया याचिका मंजूर कर लेने संबंधी केंद्र का फैसला विवादों में घिरता जा रहा है। भाजपा ने इस फैसले के लिए केंद्र की आलोचना की है। दिल्ली में गैंगरेप की शिकार युवती की मौत के बाद भाजपा ने ऐसे मामलों के दोषियों को फांसी देने की मांग तेज कर दी है। पार्टी का कहना है कि बजट सत्र के पहले दिन ही वह इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगी।
विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने भी कहा है कि बलात्कार के मामलों को वीभत्स, बर्बर व अमानवीय कहने से काम नहीं चलेगा। इस तरह के मामलों में दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए और उनकी दया याचिका नामंजूर कर देनी चाहिए। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के कार्यकाल के दौरान बलात्कार के पांच मामलों में फांसी की सजा पाए अपराधियों को माफी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed