फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp demanded resignation to prime minister

'राहुल के बयान ने पीएम को किया शर्मसार'

Sat, 28 Sep 2013 08:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Sep 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
bjp demanded resignation to prime minister

दोषी सांसदों या विधायकों को बचाने वाले अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज हो गई है।

विज्ञापन


विपक्षी दलों ने राहुल के बयान को पीएम पद को शर्मसार करने वाला करार देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस्तीफा तक देने की सलाह दे दी है। पहले भाजपा इस बयान को नौटंकी करार दे दी चुकी है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में तैयार किया गया अध्यादेश कैबिनेट की सहमति के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। अब राहुल के विरोध और उनके पीएम को चिट्ठी लिखने के बाद अध्यादेश को वापस लेने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रधानमंत्री के फैसले के विरोध करने को उनका अपमान बताया जा रहा है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल के बयान को प्रधानमंत्री के खिलाफ बताते हुए शनिवार को कहा कि राहुल गांधी ने पीएम को शर्मसार किया है। जबकि सोनिया की सहमति से अध्यादेश को सहमति मिली थी।

उन्होंने कहा कि राहुल ने जो कहा उससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता।

वहीं, भाजपा नेता वेकैंया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान किया गया है। अगर पीएम में आत्मसम्मान है तो वह इस्तीफा दें।

तेलुगूदेशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने भी शनिवार को पीएम को इस्तीफा देने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर मनमोहन सिंह राहुल गांधी के बयान से सहमति नहीं रखते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राहुल गांधी को ऊपर उठाने के लिए पीएम का अपमान किया जा रहा है।

लेकिन इन बयानबाजियों के बीच संसदीय मामलों के मंत्री रजीव शुक्ला ने कहा कि पीएम के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार दो साल की सजा पाए सांसद-विधायक दोषी करार दिए जाते ही चुनाव के लिए अयोग्य हो जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed