फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp demand probe in vadra dlf deal

वाड्रा पर कांग्रेस को घेरने में जुटी भाजपा

Sun, 11 Aug 2013 12:42 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
bjp demand probe in vadra dlf deal

नई दिल्ली में भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों की नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यह गंभीर मामला है, इसलिए इसकी फिर से जांच कराना जरूरी है।

विज्ञापन


पार्टी इस मुद्दे को संसद में भी उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वाड्रा को पहले तो चुपके से क्लीन चिट दे दी गई लेकिन वाड्रा की जमीन खरीद के घपलों का पहले भी भंडाफोड़ कर चुके आईएएस अफसर अशोक खेमका ने फिर से मामला सामने रखा है, इसलिए इस मामले की नए सिरे से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने भी कमोबेश यही मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अब हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी पत्र लिखकर कहना चाहिए कि खेमका को प्रताड़ित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हमेशा ही ऐसे आरोप लगाती रहती है।

राजस्थान में भाजपा फिर उठाएगी वाड्रा का जमीन घोटाला
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गुड़गांव में गलत दस्तावेज के जरिए जमीन हासिल करने के मामले ने राजस्थान में भाजपा को थोड़ा हौसला दे दिया है।

भाजपा ने अब नए सिरे से और मजबूती के साथ उस मुद्दे को उठाने का निर्णय किया है, जिसमें वाड्रा ने अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से राजस्थान के बीकानेर व जैसलमेर जिले में किसानों से 10 हजार बीघा से ज्यादा जमीन सस्ते दामों पर खरीद ली थी।


इस खरीद के बाद केंद्र और राजस्थान सरकार ने बीकानेर और जैसलमेर को सोलर पार्क जोन घोषित कर दिया था। भाजपा इस मुद्दे पर केन्द्र की यूपीए और राजस्थान की कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed