फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp demand for overcoat for girls in schools

'सरकार छात्राओं को ओवरकोट मुहैया कराए'

Sun, 08 Sep 2013 02:20 AM IST
एजेंसी/पुडुचेरी
एजेंसी/पुडुचेरी Updated Sun, 08 Sep 2013 02:20 AM IST
विज्ञापन
bjp demand for overcoat for girls in schools

पुडुचेरी के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में यौन उत्पीड़न का सामना कर रही छात्राओं के लिए भाजपा ने ओवरकोट की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को पुडुचेरी भाजपा के महासचिव आरवी स्वामीनाथन ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार को पांचवीं से दसवीं क्लास तक की छात्राओं को ओवरकोट मुहैया कराना चाहिए ताकि उनकी हिफाजत सुनिश्चित हो सके।


उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में शिकायत पेटियां लगाई जाएं और जिन  छात्राओं को धमकियां मिल रही हैं, प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।

बयान में कहा गया है कि छात्राओं पर यौन हमले के आरोपी टीचरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकार को गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूलों में केवल महिला शिक्षकों की तैनाती ही करनी चाहिए। साथ ही छात्राओं के लिए ऑनलाइन शिकायतों की सुविधा भी लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed