फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bjp delhi president vijay goyal slams arvind kejriwal

'दिल्ली संभल नहीं रहा देश संभालेंगे केजरीवाल'

Thu, 16 Jan 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bjp delhi president vijay goyal slams arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी के आरोपों का हवाला देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की कलई खुल गई है।

विज्ञापन


पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे में फर्क आने लगा है।

पार्टी के नेता ही पारदर्शिता पर सवाल उठाने लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश है। आप लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने पूछा है कि दिल्ली को किसके भरोसे छोड़ दिया गया है?
विज्ञापन


गोयल ने कहा है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश है। ‘आप’ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

उन्होंने पूछा है कि दिल्ली को किसके भरोसे छोड़ दिया गया है? एक राज्य संभल नहीं रहा है और पूरे देश पर शासन करने की सोच रहे हैं।

एक राज्य संभल नहीं रहा है और पूरे देश पर शासन करने की सोच रहे है। उधर, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बयान में कहा कि असलियत सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कांग्रेस ने आम आदमी को ठगा और अब मुख्यमंत्री केजरीवाल की आम आदमी पार्टी लोगों को ठग रही है।

भ्रष्टाचार और नैतिकता के विषय पर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। कांग्रेस के भ्रष्टाचारी नेताओं पर कार्यवाही नहीं कर दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी की बी-टीम है।


चुनाव से पहले लोक-लुभावने वायदे किए और अब जब उन्हें पूरा करने का समय है तब पीछे हट रहें है। प्रदेश का प्रशासन चलाने के लिए अनुभव, धेर्य और दूरदर्शिता की आवश्यकता होती है। लेकिन दिल्ली सरकार अनुभवहीनता का परिचय दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed