{"_id":"9c2f57a7f8ea7b955fc17aaa4ea16024","slug":"bjp-defending-asaram-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार कांड में फंसे आसाराम के बचाव में उतरी भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बलात्कार कांड में फंसे आसाराम के बचाव में उतरी भाजपा
भोपाल/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बलात्कार कांड में फंसे आसाराम बापू का जोरदार बचाव किया है बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने तो यह सवाल भी उठाया है कि कांग्रेस शासित राज्यों में ही आसाराम के खिलाफ शिकायतें क्यों हो रही हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उमा भारती ने भी आसाराम का बचाव करते हुए कहा था कि आसाराम निर्दोष है और सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरोध की सजा उन्हें मिली है।
प्रभात झा ने शुक्रवार को ग्वालियर में कहा कि एक छोटी सी लड़की की बात पर विश्वास किया जा रहा है लेकिन बरसों से सार्वजनिक जीवन में लाखों लोगों को संबोधित करने वाले व्यक्ति पर विश्वास नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस शासित दिल्ली और राजस्थान में ही उनके विरुद्ध शिकायतें क्यों की जा रही हैं? प्रभात झा ने इसे साधु संतों के खिलाफ कांग्रेस की साजिश के सिलसिले का एक अंग बताया। उमा भारती ने भी लड़की को झूठा बताया था।
विज्ञापन
उधर शिकायतकर्ता लड़की का भाई शुक्रवार को छिंदवाड़ा पुलिस कोतवाली पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे परिवार के मूल स्थान शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) भेज दिया है।
शिकायतकर्ता लड़की छिंदवाड़ा के आश्रम में ही रहकर पढ़ती थी और उसने जोधपुर के एक फार्महाउस में अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। आसाराम के बचाव में भाजपा का उतरना भी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश में आसाराम के समर्थकों की बड़ी संख्या है और भारतीय जनता पार्टी इस मौके पर उनका समर्थन हासिल करने का मौका नहीं छोड़ना चाहती।
कांग्रेस नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि जब तक आसाराम निर्दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक उनके समर्थन में बयान नहीं दिए जाने चाहिए।