फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp declared seats for lk advani and narendra modi

भाजपा में घमासान बढ़ा, गांधीनगर से टिकट दिए जाने पर फिर रूठे 'लाल'

Thu, 20 Mar 2014 04:39 AM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 04:39 AM IST
विज्ञापन
bjp declared seats for lk advani and narendra modi

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बनारस के अलावा गुजरात के वडोदरा से भी चुनाव लड़ेंगे। इस बीच पार्टी के पितामह लालकृष्ण आडवाणी अब उनकी इच्छा के मुताबिक भोपाल से टिकट नहीं दिए जाने को लेकर रूठ गए हैं।

विज्ञापन


पांच बार गांधीनगर से लोकसभा सांसद रहे आडवाणी को पार्टी ने इस बार भी वहीं से उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी के इस फैसले से आडवाणी और मोदी के संबंधों में आई दरार और गहरी हो गई है।
विज्ञापन


देर रात तक आडवाणी को गांधीनगर से चुनाव लड़ने पर राजी करने की कोशिशें जारी थीं। लेकिन आडवाणी ने पार्टी नेतृत्व से अपनी नाखुशी साफ जता दी है।

आडवाणी से मिले सुषमा-गडकरी

bjp declared seats for lk advani and narendra modi

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बुधवार रात 67 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी गई। इसमें पार्टी ने आडवाणी के गांधीनगर से और मोदी के वडोदरा से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

इस ऐलान के बाद देर रात नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज आडवाणी को गांधीनगर सीट से लड़ने के लिए मनाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने पार्टी के फैसले पर अपनी नाखुशी साफ जाहिर कर दी।

45 मिनट की मुलाकात में आडवाणी ने दोनों नेताओं को बताया कि वह भोपाल से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के फैसले पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा इकाई की उन्हें गांधीनगर से उतारने की सिफारिश तो मान ली गई, लेकिन मध्य प्रदेश भाजपा की उन्हें भोपाल से उतारने की सिफारिश पर विचार तक क्यों नहीं किया गया।

राजनाथ से मिले सुषमा-गडकरी

bjp declared seats for lk advani and narendra modi

सूत्रों के मुताबिक आडवाणी से मुलाकात के बाद सुषमा और गडकरी ने राजनाथ से मिलकर उन्हें आडवाणी के रुख से अवगत कराया। इस दौरान संघ के नेता सुरेश सोनी भी वहां मौजूद थे।

गौरतलब है कि मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के वक्त से ही आडवाणी नाखुश चल रहे हैं। भोपाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वाले आडवाणी को गांधीनगर से उतारने का फैसला बुधवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई, लेकिन आडवाणी इन दोनों बैठकों में ही शामिल नहीं थे। आडवाणी ने पहले ही पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से कह दिया था कि वह इस बार भोपाल से लड़ना चाहते हैं। वह मान रहे थे कि पार्टी उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए भोपाल से ही उतारेगी।

विज्ञापन

भाजपा के छठी सूची में कई दलबदलू

bjp declared seats for lk advani and narendra modi

उधर, भाजपा ने छठी सूची जारी करते हुए रुपहले पर्दे की ड्रीमगर्ल अभिनेत्री हेमा मालिनी को यूपी में मथुरा से चुनाव मैदान में उतार दिया है। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर से लेकर बिहार में बक्सर से मोदी समर्थक अश्विनी चौबे का नाम भी सूची में शामिल है।

टिकटों को लेकर भाजपा में जारी घमासान के बीच पार्टी की इस सूची में दलबदलुओं की भरमार है। यूपी से पाला बदलकर आए जगदंबिका पाल, बृजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्द्धन सिंह से लेकर महाराष्ट्र में हिना गावित सरीखे चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है।

इस सूची के साथ ही भाजपा ने अब तक कुल 370 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बहरहाल, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश की 15 सीटों के साथ ही गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र, बिहार समेत सात राज्यों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए।

भाजपा को था गलत संदेश जाने का डर

bjp declared seats for lk advani and narendra modi

आडवाणी इस बार भोपाल से चुनाव लड़ना चाहते हैं और मध्य प्रदेश पार्टी इकाई ने इसके लिए उनके नाम का प्रस्ताव भी भेज दिया था। मगर आडवाणी के गुजरात छोड़ शिवराज सिंह चौहान के मध्य प्रदेश जाने से भाजपा को सियासी नुकसान होने की आशंका है।

भाजपा मान रही है कि आडवाणी के चुनाव लड़ने के लिए भोपाल चले जाने से देशभर में गलत संदेश जाएगा।

इसी सियासी नुकसान को भांपते हुए मोदी और राजनाथ सिंह की जोड़ी ने आडवाणी को गांधीनगर से उतारने का ऐलान कर दिया। मोदी के इस फैसले को पार्टी का निर्णय साबित करने के लिए बाकायदा इस पर भाजपा संसदीय बोर्ड की मुहर भी लगवा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed