फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bjp declaire second list

भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, कई बड़े नाम शामिल

Thu, 13 Mar 2014 11:11 PM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bjp declaire second list

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राज्य की एक सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन सीट अभी तय नहीं हो पाई है। हालांकि भाजपा ने उत्तर प्रदेश की किसी दूसरी सीट से उनके चुनाव लड़ने की संभावना को खारिज नहीं किया।

विज्ञापन


गुजरात के प्रदेश भाजपा महासचिव विजय रुपानी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मोदी निश्चित तौर पर राज्य की एक सीट से चुनाव लड़ेंगे। रुपानी ने कहा कि मोदी को अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत से चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक हुई और यह तय किया गया कि मोदी प्रदेश की एक सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपानी ने जब यह पूछा गया कि मोदी क्या उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि उस सीट के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस बारे में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

पूनम और सुषमा संभालेंगी कमान

Bjp declaire second list
लोकसभा चुनावों के ल‌िए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 75 लोकसभा सीटों की घोषणा की गई है।

मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट पर दो बेटियों के बीच मुकाबला होना तय हो गया है। पूर्व सांसद व अभिनेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त के खिलाफ भाजपा ने पूर्व नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को उतारने का फैसला किया है।

यशवंत स‌िन्हा के बेटे को भी ट‌िकट

Bjp declaire second list

काफी चर्चा के बाद भाजपा ने पूनम महाजन के नाम पर मुहर लगा दी। पिछले चुनावों में प्रिया दत्त ने इस सीट पर 1.7 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

वहीं व‌िद‌िशा से सुषमा स्वराज का नाम और हजारीबाग सीट से यशवंत स‌िन्हा के बेटे जयंत स‌िन्हा के बेटे को ट‌िकट द‌िया गया है। इंदौर ने भाजपा की सौम‌ित्रा महाजन को ट‌िकट द‌िया गया।

ब‌िहार के भी प्रत्याशी तय

Bjp declaire second list
भाजपा ने ब‌िहार से 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पाटल‌िपुत्र से आरजेडी से आए रामकृपाल यादव को, नवादा से भाजपा नेता ग‌िर‌िराज स‌िंह, उज‌ियारपुर से ‌न‌ित्यानंद राय, कट‌िहार से न‌िख‌िल कुमार को ट‌िकट द‌िया गया है।

भागलपुर से भाजपा के बड़े नेता शहनवाज हुसैन को ट‌िकट द‌िया गया है। ब‌िहार की सूची में दरंभगा से कीर्त‌ि आजाद को भी ट‌िकट द‌िया गया है। भाजपा ने इसके अलावा बंगाल से भी 7 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

सारण से भाजपा के महासच‌िव राजीव प्रताप रुड़ी, बेगूसराय से भोला स‌िंह, औरंगाबाद से सुशील कुमार स‌िंह को ट‌िकट द‌िया गया।
मुजफ्फरपुर से अजय न‌िषाद, क‌िशनगंज से द‌िलीप जायसवाल को मौका द‌िया गया।

कर्नाटक से 5 और आसाम से 6 की घोषणा

Bjp declaire second list
भाजपा ने कर्नाटक से 5 उम्मीदवारों की घोषणा की है वहीं आसाम से 6 प्रत्याश‌ियों की घोषणा की गई है। भाजपा ने पूर्व ब्यूरोक्रेट आरके स‌िन्हा को ब‌िहार के आरा से ट‌िकट द‌िया गया है।

मध्यप्रदेश से 24 लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश से कई बड़े नामों को ‌ट‌िकट द‌िया गया।

भाजपा सूची

Bjp declaire second list
बिहार
किशनगंज-दिलीप जायसवाल
मधुबनी-हुकुमदेव नारायण यादव
दरभंगा-कीर्ति आजाद
मुजफ्फरपुर-अजय निषाद
आरा-आर के सिंह
सीवान- ओम प्रकाश यादव
बेगूसराय- भोला सिंह
नवादा- गिरिराज सिंह
सारण- राजीव प्रताप रूडी
उजियारपुर- नित्यानंद राय
भागलपुर- शाहनवाज हुसैन
बांका- पुतुल देवी
पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव
सासाराम-छेदी पासवान

मध्य प्रदेश
ग्वालियर-नरेंद्र तोमर
विदिशा-सुषमा स्वराज
इंदौर-सुमित्रा महाजन
खंडवा-नंद कुमार सिंह चौहान
मुरैना- अनूप मिश्रा
दमोह - प्रह्लाद पटेल
भिंड-भगीरथ प्रसाद
गुना- जयभान सिंह पवैया
सतना-गणेश सिंह
मंडला-फग्गन सिंह कुलस्ते
रतलाम-दिलीप सिंह भूरिया

झारखंड
राजमहल-हेमलाल मूर्मू
दुमका-सुनील सोरेन
चतरा-सुनील सिंह
कोडरमा-रवींद्र कुमार राय
रांची-रामटहल चौधरी
लोहरदग्गा-सुदर्शन भगत
पलामू-वीएस राम
हजारी बाग-जयंत सिन्हा
खूंटी-करिया मुंडा
गोड्डा-निशिकांत दुबे

पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग-एसएस अहलूवालिया

महाराष्ट्र
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल-पूनम महाजन

कर्नाटक

मैसूर-प्रताप सिम्हा
उडूपी चिकमगलूर - शोभा करंदलजे

केरल
कन्नूर- पीसी मोहनान मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed